क्या ‘कभी अलविदा ना कहना’ की वापसी होगी? करण जौहर ने दिया अपडेट

Karan Johar: फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी 18 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है.

Karan Johar: मशहूर फिल्म डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों चर्चा में हैं. एक तरफ जहां उन्होंने अपने पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें सीजन की घोषणा की है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी 2006 की हिट फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर दी है. आइए जानते हैं फिल्म को लेकर उन्होंने क्या अपडेट दिया है.

फिल्म से अब बनेगी वेब सीरीज

करण जौहर ने हाल ही में बताया कि उनकी फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ को अब एक सीरीज के रूप में बदला जा रहा है. करण का मानना है कि इस कहानी और इसके किरदारों के पास बताने के लिए बहुत कुछ है, जिसे एक फिल्म के सीमित समय में नहीं दिखाया जा सका था. सीरीज बनने से दर्शकों को किरदारों की इमोशन और कहानी की गहराई को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा.

बेवफाई पर लोगों के सवाल और करण का जवाब

द वीक के साथ के बातचीत में करण ने फिल्म को याद करते हुए कहा कि कई लोग मेरे पास आए और मुझसे पूछा कि क्या उस फिल्म के बाद मैं बीमार पड़ गया था. इस पर करण ने दोटूक जवाब दिया कि ‘आप बेवफाई का समर्थन कैसे कर सकते हैं?’ और मैंने कहा, ‘आप ऐसी चीज का समर्थन कैसे कर सकते हैं जो पहले से ही इतनी लोकप्रिय हो चुकी है?’.

फिल्म देखकर स्क्रीनिंग से उठकर भाग गया था कपल

करण ने एक मजेदार और हैरान करने वाला किस्सा भी सुनाया. फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक पति-पत्नी फिल्म देख रहे थे. जैसे ही शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के होटल वाले सीन आए, उस कपल को लगा कि यह कोई सपना है, लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि यह हकीकत है, तो वे फिल्म बीच में ही छोड़कर बाहर चले. करण ने कहा कि लोग असल जिंदगी में जो देखते या करते हैं, उसे पर्दे पर देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाते.

नई फिल्म की तैयारी में जुटे करण

‘कॉफी विद करण’ के नया सीजन इस साल दिवाली में आएगी. इसके अलावा, करण जौहर अपनी 8वीं फिल्म के निर्देशन की तैयारी भी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह उनके धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली एक बहुत बड़ी फैमिली ड्रामा फिल्म होगी.

यह भी पढ़ें: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, मेकर्स को फिल्म में करने होंगे ये 2 बड़े बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >