Kantara Chapter 1 की ग्लोबल सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- क्षेत्रीय कहानियां भी वैश्विक स्तर पर असर डाल सकती हैं

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने रिलीज के 6 दिनों में ₹444.75 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की. अब फिल्म की इस वैश्विक सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड पौराणिक फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है. दर्शकों को फिल्म की कहानी, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार एक्टिंग बेहद पसंद आ रही है. रिलीज के सिर्फ छह दिनों में फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹444.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

अब फिल्म की अपार ग्लोबल सफलता पर अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि “यह साबित करता है कि क्षेत्रीय कहानियों को भी दुनिया भर में सराहा जा सकता है.”

कांतारा चैप्टर 1 की ग्लोबल सक्सेस पर क्या बोले ऋषभ शेट्टी?

ऋषभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने पहली फिल्म से ही ‘कांतारा’ की दुनिया को शुरू किया था, जहां हम प्रकृति और इंसान के रिश्ते को दिखाना चाहते थे. यह कहानी तटीय कर्नाटक की लोककथाओं और जनजातीय संस्कृति पर आधारित है. इस बार दर्शकों का प्यार यह साबित करता है कि क्षेत्रीय कहानियां भी वैश्विक स्तर पर असर डाल सकती हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि “कभी-कभी खुद को याद दिलाना पड़ता है कि हमने ये सब किया कैसे. हर शख्स ने इस फिल्म के लिए अपना दिल लगा दिया, चाहे वह प्रोडक्शन टीम हो या तकनीकी स्टाफ.”

दर्शकों को जताया आभार

ऋषभ शेट्टी ने कहा, “हमने इस बार भी अपनी जड़ों और भावनाओं से जुड़ी कहानी कही है. दर्शकों ने इसे जिस तरह अपनाया है, वह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है.”

बता दें कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की कहानी पूर्व-औपनिवेशिक कर्नाटक में बनवासी कदंबों के शासनकाल की है, जहां एक आदिवासी समूह और एक अत्याचारी राजा के बीच संघर्ष दिखाया गया है. फिल्म कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में भी रिलीज हुई है.

यह भी पढ़े: Haiwaan: प्रियदर्शन की ‘हैवान’ में अक्षय कुमार बने खौफनाक विलेन, फिल्म से सामने आया एक्टर का पहला लुक, फैंस हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >