Kantara Chapter 1: महाभारत के कृष्ण यानी एक्टर सौरभ राज जैन ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का किया धांसू रिव्यू, बोले- शानदार सिनेमाई अनुभव रहा

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अबतक वर्ल्डवाइड 560 करोड़ की कमाई कर ली है. इस बीच ‘महाभारत’ में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर सौरभ राज जैन ने फिल्म की जमकर सराहना की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. यह फिल्म न केवल साउथ बल्कि पूरे भारत में सुर्खियों में बनी हुई है. रिलीज के 11 दिनों के अंदर फिल्म ने भारत में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनियाभर में लगभग 560 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

यह कन्नड़ फिल्म भूत कोला रिचुअल की उत्पत्ति की कहानी को दिखाती है, जो भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को गहराई से जोड़ती है. कांतारा चैप्टर 1 2022 में आई कांतारा (2022) का प्रीक्वल है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी के अलावा जयराम, गुलशन देवैया और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. इस बीच महाभारत के कृष्ण यानी पॉपुलर एक्टर सौरभ राज जैन ने फिल्म का दमदार रिव्यू किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

महाभारत के कृष्ण बने कंतारा के फैन

टीवी के पॉपुलर एक्टर सौरभ राज जैन, जिन्होंने ‘महाभारत’ (2013-2014) में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर हर घर में पहचान बनाई थी, अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर फिल्म देखकर अपना रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “#KantaraChapter1 देखा. क्या शानदार सिनेमाई अनुभव रहा! @shetty_rishab का अभिनय और निर्देशन दोनों लाजवाब हैं. इस फिल्म की सुंदरता इसके कच्चेपन, जड़ों और यथार्थवाद में निहित है.”

सौरभ के इस ट्वीट के बाद ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर सोशल मीडिया पर फिर से हलचल बढ़ गई है और फैंस उनकी तारीफ पर सहमति जताते नजर आ रहे हैं.

एटली ने भी की जमकर सराहना

सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि साउथ के टॉप डायरेक्टर एटली ने भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की तारीफ की. एक लेटेस्ट कार्यक्रम में एटली ने कहा, “कांतारा एक अविश्वसनीय फिल्म है, मैंने ऋषभ से बात की, और उन्होंने जो हासिल किया है, वह वाकई उल्लेखनीय है, मैं इस फिल्म की सफलता से बेहद खुश हूं.”

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, रजनीकांत-प्रभास की बड़ी फिल्मों को पलभर में डुबाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >