Kantara: Chapter 1: जाट डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- मास्टपीस काम करने के लिए बधाई

Kantara: Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है. इसमें जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब जाट डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने मूवी का रिव्यू किया.

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पांस मिला है और यह बंपर ओपनिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है. जूनियर एनटीआर से लेकर कई बड़े साउथ स्टार ने मूवी की जमकर तारीफ की. इधर सोशल मीडिया पर भी नेटिजन्स इसे ब्लॉकबस्टर और मस्ट वॉच कर रहे हैं. मूवी के विजुअल और वीएफएक्स की भी तारीफ हो रही है. अब जाट के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने ‘कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू किया.

जाट डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने ‘कांतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू

जाट डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, ‘’#KantaraChapter1 एक खूबसूरत सिनेमाई अनुभव है… मुझे इस यूनिवर्स,  इसके किरदारों और इस ग्रैंड तमाशे का हर पहलू बेहद पसंद आया… @shetty_rishab garu को एक्टिंग और निर्देशन, दोनों में मास्टपीस काम करने के लिए बधाई. @rukminitweets शानदार हैं और DOP #ArvindKashyap का काम अद्भुत है. पूरी टीम को बधाई. @hombalefilms, @AJANEESHB, #DivineBlockbusterKantara.’’ ऋषभ शेट्टी ने इस तारीफ को स्वीकार किया और लिखा, ‘’थैंक्यू.’’

जूनियर एनटीआर ने कांतारा चैप्टर 1 को लेकर क्या कहा

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के लिए पूरी टीम को बधाई दी. जूनियर एनटीआर ने लिखा, “#कांताराचैप्टर1 की टीम को शानदार सफलता के लिए बधाई…. @shetty_rishab सर ने एक अद्भुत अभिनेता और एक शानदार निर्देशक के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अकल्पनीय कर दिखाया…ऋषभ सर के विजन का निडरता से समर्थन करने के लिए @hombalefilms के साथ-साथ पूरी कास्ट और क्रू को मेरी शुभकामनाएं.” ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित, निर्देशित और अभिनीत, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ कदंब राजवंश के दौरान घटित मिथकों, परंपराओं और पैतृक संघर्षों की पड़ताल करती है. यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज हुई. इसकी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर वरुण धवण की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से हो रही है.

यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1: वरुण धवण की फिल्म हिट हुई या फेल, ओपनिंग डे का कलेक्शन है चौंकाने वाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >