Kantara Chapter 1 में विनाशकारी राजा का किरदार निभाने पर गुलशन देवैया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक ऐतिहासिक काल पर आधारित है

Kantara Chapter 1: फिल्म कांतारा चैप्टर 1 धुआंधार कलेक्शन कर रही है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म में विलेन का किरदार गुलशन देवैया ने निभाया है. फिल्म में वह एक विनाशकारी राजा की भूमिका में नजर आए है. उन्होंने अपने किरदार को लेकर बात की.

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की नयी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 दशहरे के मौके पर रिलीज हुई. जब फिल्म का ट्रेलर आया था तब ही मूवी देखने के लिए दर्शक उत्साहित हो गए थे. इसका ट्रेलर ही काफी जबरदस्त था. 2 अक्टूबर को फिल्म रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म ने इंडिया में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. लोककथाओं पर आधारित फिल्म की कहानी है, जिसने दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया. फिल्म में विलेन का किरदार गुलशन देवैया ने अपने किरदार को लेकर बात की.

कांतारा चैप्टर 1 में विलेन का किरदार निभाने पर गुलशन देवैया ने किया रिएक्ट

मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में गुलशन देवैया ने कांतारा चैप्टर 1 में अपने किरदार को लेकर बताया, “वह कमजोर कैरेक्टर का व्यक्ति है. वह ज्यादा मजबूत दिखता है, वह सोचता है कि वह ज्यादा मजबूत है, वह हकदार है. वह इस भूमिका के लायक नहीं है. वह किसी काम का नहीं है. वह बस हकदार है और वह ऐसे ही ऐशो-आराम में पला-बढ़ा है और वह कुछ भी कर सकता है.” आगे एक्टर ने कहा, “मेरा किरदार इतिहास में मौजूद नहीं है. यह एक ऐतिहासिक काल पर आधारित है, लेकिन सभी किरदार काल्पनिक हैं. ऐसे किरदारों में जब आप किसी गुस्सैल, जलनखोर और निकम्मे इंसान को ताकत दे देते हैं, तो वो सब कुछ बर्बाद कर देता है. यही मेरा किरदार भी करता है. यही एक ऐसी चीज थी जिसने मुझे सचमुच आकर्षित किया क्योंकि यह बात हर जगह लागू होती है.”

कांतारा चैप्टर 1 की कुल कमाई

  • Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
  • Day 2- 45.40 करोड़ रुपये
  • Day 3- 55.00 करोड़ रुपये
  • Day 4- 61.50 करोड़ रुपये
  • Day 5- 31.25 करोड़ रुपये
  • Day 6- 16.67 करोड़ रुपये
  • Day 7- 25.25 करोड़ रुपये
  • Day 8- 20.50 करोड़ रुपये
  • Day 9- 22.00 करोड़ रुपये
  • Day 10- 39 करोड़ रुपये
  • Day 11- 39 करोड़ रुपये
  • Day 12- 13.50 करोड़ रुपये

Total- 451.90 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंKantara Chapter 1 के ऋषभ शेट्टी फिर बनाएंगे इतिहास, आने वाली हैं 3 जबरदस्त फिल्में, देखिए लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >