Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बनाया नया इतिहास, 7 दिन में अपनी ओजी ‘कांतारा’ का तोड़ा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन में ₹446 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया. ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म अपनी ओजी ‘कांतारा’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2025 की सबसे बड़ी हिट बन गई है.

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की पौराणिक एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रच रही है. 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती और दशहरे के शुभ मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था. रिलीज के सातवें दिन तक इसका क्रेज कम नहीं हुआ है, बल्कि फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए अपनी ही फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्म ‘कांतारा’ (2022) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और इस नए रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं.

कांतारा: चैप्टर 1 ने 7 दिन में वर्ल्डवाइड कमाई कितनी की?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बाजार में अब तक ₹316.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई ₹446 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

इस तरह, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने 2022 में रिलीज हुई ओजी फिल्म ‘कांतारा’ के ₹407.82 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. यही नहीं, इसने 2024 में आई जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्म के ₹428 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी मात दे दी है.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘कांतारा: चैप्टर 1’ कर्नाटक की रहस्यमयी परंपरा भूत कोला की उत्पत्ति की कहानी पर आधारित है. यह 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी, जयराम, और गुलशन देवैया जैसे कलाकारों ने दमदार भूमिकाएं निभाई हैं.

दर्शकों और स्टार्स की प्रतिक्रिया

फिल्म को अपनी दमदार कहानी, शक्तिशाली विजुअल्स और लोककथाओं से जुड़े प्रामाणिक चित्रण के लिए सराहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस के अलावा साउथ से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमैटिक अनुभव नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा जैसी है.

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और अभिनय दोनों की खूब तारीफ की जा रही है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसका सबूत है कि ‘कांतारा’ ब्रह्मांड का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

यह भी पढ़े: Friday OTT Release: वीकेंड का मजा अब होगा दोगुना, इस शुक्रवार धमाल मचाने आ रही हैं ये नई फिल्में और सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >