Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बनी बॉक्स ऑफिस की नई बादशाह, झटके में तोड़े बाजीराव मस्तानी-कबीर सिंह के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का जादू देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चल रहा है. ऐसा लग रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस किंग बन गया है. मूवी हर दिन नये रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. अब इसने शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Kantara Chapter 1 Box Office Records: दशहरे पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 60 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. हर दिन मूवी डबल डिजिट में शानदार कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड मूवी ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसा लग रहा कांतारा चैप्टर 1 की आंधी में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी उड़ गई. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थी. अब मूवी ने दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

‘बाजीराव मस्तानी’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड कांतारा चैप्टर 1 ने तोड़ा

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी कांतारा चैप्टर 1 ने भारत में सात दिन में 316 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड छह दिनों में 415 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस आंकड़े के साथ इसने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म ने दुनियाभर में 356.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जबकि भारत में इसने करीब 254 करोड़ की कमाई की थी.

शाहिद कपूर की फिल्म को छोड़ा पीछे

कांतारा चैप्टर 1 ने कबीर सिंह रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. फिल्म ने दुनियाभर में 379 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि 278 करोड़ इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस से कमाई की थी. फिल्म में शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म सुपरहिट हुई थी. मूवी 21 जून साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन

  • Day 1 – 61.85 करोड़
  • Day 2 – 45.40 करोड़
  • Day 3 – 55 करोड़
  • Day 4 – 61.50 करोड़
  • Day 5 – 31.25 करोड़
  • Day 6 – 34.25 करोड़
  • Day 7 – 25 करोड़

टोटल कमाई- 316 करोड़

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: मधुर भंडारकर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का किया धांसू रिव्यू, कहा- भारतीय सिनेमा ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >