Kantara Chapter 1 Box Office Record: कांतारा चैप्टर 1 ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब अक्षय कुमार- अजय देवगन की इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दी पटखनी

Kantara Chapter 1 Box Office Record: ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम स्टारर फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म ने अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मूवी को रिलीज हुए 26 दिन हो गए.

Kantara Chapter 1 Box Office Record: ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम अहम किरदार में हैं. फिल्म की दमदार कहानी ने दर्शकों के होश उड़ा दिए. फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो गए है, लेकिन अभी भी ये कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर रही है. मूवी ने अब एक नया रिकॉर्ड बना लिया है.

26वें दिन कांतारा चैप्टर 1 किस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा?

होम्बले फिल्म्स की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 साल 2022 में रिलीज हुई कांतारा का प्रीक्वल है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 25 दिन में 589.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने 26 दिन में 206.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. कांतारा चैप्टर 1 के हिंदी वर्जन ने अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज़’ (205.09 करोड़ रुपये) और अजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’ (205.69) के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. इसके साथ ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों के लिस्ट में 41वें नंबर पर आ गई.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कांतारा चैप्टर 1?

कांतारा चैप्टर 1 अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. जी हां, मेकर्स ने इसे लेकर अनाउंसमेंट कर दी है. फिल्म 31 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी. फिल्म का हिंदी वर्जन अभी रिलीज नहीं हो रहा. ये कब रिलीज होगा इसे लेकर मेकर्स ने कुछ बताया नहीं है. तो हिंदी दर्शकों को इसे ओटीटी पर देखने के लिए इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें- Thamma Box Office Collection Day 8: आयुष्मान- रश्मिका की फिल्म ‘थामा’ 8वें दिन हुई हिट या फुस्स? कलेक्शन रिपोर्ट में हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >