Kantara Chapter 1 Box Office Record: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया धमाल, 5 इंडस्ट्रीज की 46 सुपरहिट फिल्मों को पछाड़ा

Kantara Chapter 1 Box Office Record: कांतारा: चैप्टर 1 का जलवा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन चुकी है. इसके साथ ही फिल्म ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है.

Kantara Chapter 1 Box Office Record: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड, मॉलीवुड, कन्नड़ सिनेमा की कई फिल्मों को मात दे दी. पांच दिन में मूवी ने अबतक 223.99 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. चलिए आपको बताते हैं कि किस-किस मूवी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अबतक कितनी कमाई कर ली

सैक्निल्क के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने भारत में 5वें दिन 0.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये अर्ली आंकड़े है और शाम तक अपडेट हो जाएंगे. फिल्म तेजी से कमाई कर रही है. उम्मीद है कि जल्द ही ये 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तोड़ डाले ये सारे रिकॉर्ड्स

बॉलीवुड– ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने इस साल 2025 की फिल्में ‘सितारे जमीन पर’, ‘रेड 2’, ‘वॉर 2’ और ‘हाउसफुल 5′, सिकंदर’ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. बॉलीवुड की ये फिल्में इस साल टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. हालांकि ‘छावा’ और ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड अभी ये तोड़ नहीं पाई.

मॉलीवुड– इस साल मलयालम सिनेमा की टॉप 10 फिल्मों में ‘लोका चैप्टर 1’ (153.05 करोड़) सबसे आगे है और दूसरे नंबर पर ‘थुडारम’ (121.2 करोड़ रुपये) को ‘कांतारा चैप्टर 1’ने पीछे छोड़ दिया. साथ ही इसने टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाी करने वाली मलयालम फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

कन्नड़ सिनेमा– कन्नड़ सिनेमा की साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ (326.53 करोड़ रुपये) है. दूसरे नंबर पर अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ आ गई है.

टॉलीवुड– संक्रांतिकी वस्तुनम’ (186.7 करोड़ रुपये) ने साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म का भी रिकॉर्ड ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तोड़ दिया. साथ ही साल 2025 की टॉप 10 सबसे अधिक कलेक्शन कर वाली मूवीज को मात दे दी.

कॉलीवुड: साल 2025 में तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘कुली’ (285.01 करोड़) है. इस फिल्म का रिकॉर्ड ‘कांतारा चैप्टर 1’ नहीं तोड़ पाई. हालांकि साल 2025 में टॉप 10 सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का किया जबरदस्त रिव्यू, कहा- तय नहीं कर सकता ऋषभ शेट्टी एक महान निर्देशक हैं या एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >