Kantara Chapter 1 Box Office: पास या फेल? ऋषभ शेट्टी की फिल्म के 33 दिन पूरे, जानें अब तक की कुल कमाई रिपोर्ट

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ को बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. इस बीच आइए टोटल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर एक नजर डालते हैं.

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की पैन-इंडिया फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. यह फिल्म न केवल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है, बल्कि छावा के ₹601.54 करोड़ के इंडियन कलेक्शन को पछाड़ते हुए भारतीय सिनेमा की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. ऐसे में अब इसे एक महीने से ज्यादा का वक्त बॉक्स ऑफिस पर हो गया है और अब भी यह धीमी गति से कमाई जारी रखे हुए हैं. तो आइए फिल्म के 33वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड (डे 33)

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 33वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹1 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब तक फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन ₹611.8 करोड़ हो चुका है, जबकि इसका बजट केवल ₹125 करोड़ था. दुनियाभर में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने ₹800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है.

ओटीटी पर कहां देखें कांतारा चैप्टर 1?

फिल्म 31 अक्टूबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो चुकी है. हालांकि, हिंदी दर्शकों के लिए इसका वर्जन सिनेमाघरों में 8 हफ्ते पूरे होने के बाद रिलीज किया जाएगा.

कांतारा चैप्टर 1 का डे वाइज कलेक्शन

  • Day 1: ₹61.85 करोड़
  • Week 1 Total: ₹337.4 करोड़
  • Week 2 Total: ₹147.85 करोड़
  • Week 3 Total: ₹78.85 करोड़
  • Week 4 Total: ₹37.6 करोड़
  • 33वें दिन तक कुल: ₹611.8 करोड़ (India Net)

Worldwide Collection: ₹839.75 करोड़

बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 साल 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की पौराणिक ड्रामा ‘कांतारा’ की प्रीक्वल फिल्म है, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 309.64 करोड़ कमाते हुए ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें- Delhi Crime Season 3 Trailer: ‘बड़ी दीदी’ हुमा कुरैशी बनाम शेफाली शाह, महिला तस्करी के अंधेरे जाल को उजागर करती खौफनाक जंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >