Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6: झटके में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तोड़ा ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड, छठे दिन का कलेक्शन करेगा हैरान

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ धांसू कमाई कर रही है. पहले वीकेंड में ही मूवी ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. अब फिल्म ने स्त्री 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला. छठे दिन की कमाई के बारे में आपको बताते हैं.

Kantara Box Office Collection Day 6: फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की और छा गई. ऋषभ शेट्टी की फिल्म का जब ट्रेलर आया था, तब से ही फैंस इसे सिनेमाघरों में देखने का इंतजार कर रहे थे. जब मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तब इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. फिल्म का क्लैश सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से था. हालांकि कांतारा चैप्टर 1 की आंधी में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म कहां खो गई, कुछ पता ही नहीं चला. अब फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

छठे दिन ‘कांतारा: चैप्टर 1’ पास हुई या फेल?

‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत की. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन मूवी ने अभी तक 0.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये कमाई फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में किया. ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक फाइनल नंबर्स आएंगे. वहीं, फिल्म ने फिल्म ‘स्त्री 2’ को (229.55 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जबकि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पांच दिन में महज 33 करोड़ रुपये कमाए. मूवी की कमाई हर दिन के साथ घटती जा रही है.

यहां देखें ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का डे वाइज कलेक्शन

  • Kantara Box Office Collection Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
  • Kantara Box Office Collection Day 2- 45.4 करोड़ रुपये
  • Kantara Box Office Collection Day 3- 55 करोड़ रुपये
  • Kantara Box Office Collection Day 4- 63 करोड़ रुपये
  • Kantara Box Office Collection Day 5- 30.50 करोड़ रुपये
  • Kantara Box Office Collection Day 6- 0.7 करोड़ रुपये

Kantara Total Collection- 257.2 करोड़ रुपये

ऋषभ शेट्टी लेकर आएंगे कांतारा चैप्टर 2

कंतारा चैप्टर 1 का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है. मूवी में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया नजर आए हैं. ये फिल्म साल 2022 में आई कांतारा का प्रीक्वल है. इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. इसके अलावा मूवी का चैप्टर 2 भी आने वाला है. कांतारा चैप्टर 1 के एंड क्रेडिट में दूसरे पार्ट को लेकर मेकर्स ने जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा- चैप्टर 1’ ने मचाया तूफान, ‘वॉर 2’ को पछाड़ बनी 2025 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >