Kantara Chapter 1 Box Office: ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई जारी, 41वें दिन का आंकड़ा देखकर चौंक जाएंगे आप

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ओटीटी रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बरकरार रखे हुए हैं. इस बीच आइए 41वें दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते हैं.

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है. रिलीज के 41 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है. फिल्म की कहानी, शानदार अभिनय और विजुअल इफेक्ट्स (VFX) ने दर्शकों को गहराई तक प्रभावित किया है. ऐसे में आइए अब 41वें दिन तक फिल्म की कुल कमाई पर एक नजर डालते हैं.

41वें दिन कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 41वें दिन कुछ इस तरह कमाई की:

  • हिंदी वर्जन से: ₹0.09 करोड़
  • कन्नड़ वर्जन से: ₹0.11 करोड़
  • तमिल वर्जन से: ₹0.03 करोड़

इस तरह फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन ₹618.73 करोड़ हो गया है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹848.15 करोड़ तक पहुंच गया है.

वीक वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

सप्ताह (Week)कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला हफ्ता337.4 करोड़
दूसरा हफ्ता147.85 करोड़
तीसरा हफ्ता78.85 करोड़
चौथा हफ्ता37.6 करोड़
पांचवां हफ्ता13.3 करोड़
कुल (41 दिन)618.73 करोड़

ऋषभ शेट्टी ने किसे दिया ब्लॉकबस्टर बनने का श्रेय?

फिल्म की सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में एक इमोशनल पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, “कांतारा चैप्टर 1 का सफर हमारे लिए बेहद यादगार रहा. यह जीत हमारी नहीं, दर्शकों की है. हमने मेहनत दिल से की, लेकिन इसे ब्लॉकबस्टर बनाने का श्रेय आप सभी को जाता है. इस फिल्म को एक लीजेंड बनाने के लिए धन्यवाद.”

कहानी और फिल्म की डिटेल्स

‘कांतारा: चैप्टर 1’ असल में 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है. यह दैव-पूजन और दक्षिण भारतीय लोककथाओं से प्रेरित कहानी है, जिसमें पौराणिक तत्वों को नाटकीय रूप में दिखाया गया है.

फिल्म में ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, जयराम, और गुलशन देवैया ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं.

कहां देखें ‘कांतारा चैप्टर 1’?

यह फिल्म अब Amazon Prime Video पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है. वहीं, हिंदी वर्जन थिएटर रन खत्म होने के 8 हफ्ते बाद प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें- Dharmendra Health Update: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टर ने धर्मेंद्र की हेल्थ पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी संतुष्टि के साथ घर गए हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >