Kannappa OTT Release: प्रभास-अक्षय के कैमियो वाली फिल्म अब ओटीटी रिलीज को तैयार, जानें कब और कहां देखें

Kannappa OTT Release: विष्णु मांचू स्टारर ‘कन्नप्पा’ अब अपने ओटीटी डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल और काजल अग्रवाल के कैमियो भी देखने को मिलेंगे.

Kannappa OTT Release: 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तेलुगू एपिक फिल्म ‘कन्नप्पा’, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, अब ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विष्णु मांचू लीड रोल में नजर आए, जबकि अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल और काजल अग्रवाल जैसे बड़े स्टार्स ने खास कैमियो किया. ऐसे में अगर आपने इस फिल्म को थिएटर्स में मिस कर दिया, तो चलिए हम आपको इसके ओटीटी डिटेल्स देते हैं.

कब और कहां देख पाएंगे ‘कन्नप्पा’?

‘कन्नप्पा’ अब 4 सितंबर 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इसकी घोषणा खुद विष्णु मांचू ने अपने सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा, “कन्नप्पा 4 सितंबर 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है. हर हर महादेव. हर घर महादेव.”

कन्नप्पा’ की स्टारकास्ट

फिल्म में लीड रोल में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, प्रीति मुखुंधन, ब्रह्मानंदम जैसे कलाकर शामिल हैं, वहीं, खास कैमियो में अक्षय कुमार- भगवान शिव के रूप में, काजल अग्रवाल- माता पार्वती के रूप में, प्रभास- ऋग्वैदिक देवता रुद्र के रूप में और मोहनलाल- आदिवासी योद्धा किरात के रूप में नजर आए हैं.

निर्देशन और कहानी

‘कन्नप्पा’ का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है और इसकी कहानी खुद विष्णु मांचू ने लिखी है. सिनेमाघरों में फिल्म को मिला-जुला रिएक्शन मिला, लेकिन ओटीटी रिलीज से इसे नए दर्शकों तक पहुं

यह भी पढ़े: Saiyaara की सफलता पर शांतनु माहेश्वरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नई कहानियों को दर्शक अपना रहे हैं

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने दूसरे हफ्ते रचा इतिहास, तोड़े सलमान-शाहरुख की ब्लॉकबस्टर्स के लाइफटाइम रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >