Kannappa First Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ का पहला रिव्यू आया सामने, क्लाइमेक्स की हो रही तारीफ, जानें कितने मिले स्टार

Kannappa First Review: मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित फिल्म ‘कन्नप्पा’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है. इसके ट्रेलर को दर्शकों ने दमदार बताया. फिल्म में विष्णु मांचू, मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे बड़े सितारे हैं. इस फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है.

Kannappa First Review: मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित फिल्म ‘कन्नप्पा’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने पावरफुल बताया था और जमकर तारीफ की थी. मूवी में तगड़ी स्टारकास्ट हैं, जिसमें विष्णु मांचू, साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल हैं. फिल्म 27 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और मेकर्स जोर-शोर से इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

फिल्म ‘कन्नप्पा’ का पहला रिव्यू

पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने फिल्म का रिव्यू करते हुए अपने एक्स पर लिखा, अभी-अभी कन्नप्पा फिल्म देखी और इसके आखिरी 30 मिनट अब तक मेरे दिमाग से नहीं निकल रहे. इससे पहले इतना जबरदस्त एहसास सिर्फ कंतारा के क्लाइमेक्स में हुआ था. खासकर जो लोग भगवान शिव के भक्त हैं, उनकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. क्लाइमेक्स रोंगटे खड़े कर देने वाला, भावनाओं से भरपूर और बहुत असरदार है. ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें एक योद्धा अपने लोगों और कबीले के लिए लड़ता है लेकिन भगवान में विश्वास नहीं करता. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वो भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त बन जाता है. ये बदलाव आपको स्क्रीन पर देखने को मिलेगा.

सुमित कडेल ने कहा- खासकर आखिरी 15 मिनट…

सुमित कडेल ने विष्णु मांचू की तारीफ करते हुए लिखा, कनप्पा में उनका परफॉर्मेंस शानदार है. खासकर आखिरी 15 मिनट में उनका अभिनय इतना दमदार है कि ये उनके करियर की पहचान बन सकता है. अक्षय कुमार का तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, अक्षय ने भगवान शिव के रूप में कमाल का अभिनय किया है. उनके चेहरे से दिव्यता और शुद्धता झलकती है, जो दिल पर गहरी छाप छोड़ती है. साथ ही काजल अग्रवाल और मोहन बाबू के परफॉर्मेंस की भी उन्होंने दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने मूवी को साढ़े तीन स्टार दिए.

यह भी पढ़ें– Thug Life Lifetime Collection: 200 करोड़ के बजट में बनी ठग लाइफ फ्लॉप हुई या हिट? चौंकाने वाला है कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >