Kanguva Box Office Collection Day 6: औंधे मुंह गिरी सूर्या-बॉबी की 'कंगुवा', जानें 6वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Kanguva Box Office Collection Day 6: सूर्या और बॉबी देओल की 'कंगुवा' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 6 दिन पूरे कर लिए हैं. हालांकि, अब तक फिल्म के कलेक्शन में कोई सुधार नहीं है.

Kanguva Box Office Collection Day 6: सूर्या और बॉबी देओल की पैन इंडिया फिल्म ‘कंगुवा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. बीते दिन फिल्म के कलेक्शन में 69% गिरावट दर्ज की गई. इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन शानदार रहा था, लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली. अब जिस तरह से फिल्म के कलेक्शन में लगातार कमी देखने को मिल रही है, उस तरह से फिल्म का बजट तक निकालना मुश्किल है. मालूम हो कि 350 करोड़ रुपए के बजट पर बनी कंगुवा ने पहले दिन 24 करोड़ का कारोबार किया था. आइए बताते हैं 6वें फिल्म ने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

कंगुवा के अबतक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. तीसरे दिन का कलेक्शन 9.85 करोड़ रुपए रहा. वहीं, चौथे दिन 10.25 करोड़ रुपए और पांचवें दिन 3.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. जबकि, छठे दिन भी फिल्म ने 3.15 करोड़ का ही कारोबार किया. इस तरह से फिल्म ने कुल 59.90 करोड़ करोड़ रुपए की कमाई की.

कंगुवा की स्टार कास्ट

कंगुवा का निर्देशन शिवा और निर्माण प्रोडक्शन स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशन ने किया है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, दिशा पाटनी, नटराजन सुब्रमण्यम, के.एस.रविकुमार, योगी बाबू, मंसूर अली खान जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म में सूर्या ने डबल रोल किया है.

Also Read: Kanguva Box Office: सिर्फ 5 दिन में अपनी पिछली फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड तोड़, सूर्या की फिल्म ने बनाई टॉप 10 हिट फिल्मों की लिस्ट में जगह

Also read: kanguva movie review:खाली बर्तन बहुत शोर मचाते हैं कहावत को चरितार्थ करती है कंगुवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >