Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड Sunjay Kapur की अचानक हुई मौत पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक डंक और सांस…

Karisma Kapoor Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के फैंस उस वक्त हैरान रह गए, जब खबर आई कि उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत हो गई है. उन्होंने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसपर रिएक्ट किया है.

Karisma Kapoor Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और प्रतिष्ठित भारतीय बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. यह दुखद घटना ब्रिटेन में घटी, जहां पोलो खेलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया. अब, अभिनेत्री कंगना रनौत ने संजय की मौत की खबर पर शॉकिंग रिएक्शन दिया है और इसे ‘दुखद’ और ‘अविश्वसनीय घटना’ कहा.

संजय कपूर की मौत पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “एक और अविश्वसनीय घटना में, संजय कपूर (करिश्मा कपूर के पूर्व पति) पोलो ग्राउंड पर थे, एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिससे उन्हें डंक लग गया और उनकी सांस की नली बंद हो गई, वह सांस नहीं ले पा रहे थे इसलिए उन्होंने खेल को रोकने के लिए कहा, लेकिन तुरंत ही कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई… बहुत दुखद खबर…. सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें.”

संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

संजय कपूर पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके में थे. उनके निधन की खबर की पुष्टि सुहेल सेठ ने की, जिन्होंने एक्स पर एक शोक संदेश शेयर किया. उन्होंने लिखा, “@sunjaykapur के निधन पर गहरा दुख हुआ… आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया, एक भयानक क्षति और उनके परिवार और उनके सहयोगियों @sonacomstar के प्रति गहरी संवेदनाएं … ओम शांति.”

संजय और करिश्मा का हो चुका है तलाक

संजय ने साल 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी. इस जोड़े के दो बच्चे थे, समायरा (19) और कियान (13). 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी. 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया. अलग होने के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की. इस जोड़े का एक बेटा है, जिसका नाम अजारियास है.

यह भी पढ़ें- Border 2 में हाउसफुल 5 की इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, निभाएंगी ये रोल, सनी देओल नहीं दिलजीत संग बनेगी जोड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >