Kangana Ranaut ने सलमान की बजरंगी भाईजान और सुल्तान रिजेक्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये क्या रोल दिया…

Kangana Ranaut ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुलतान’ को ठुकराने पर तोड़ी चुप्पी है. साथ ही उन्होंने भाईजान संग अपने रिश्ते पर भी बात की है.

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर कंट्रोवर्सी का हिस्सा बने रहती हैं. कभी कोई मूवी तो कभी कोई सेलेब, उनके बयान के चर्चे पुरे इंडस्ट्री में हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि उन्होंने कई ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट भी किया, जो बॉक्स ऑफिस पर गदर काट गईं. इनमें सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुलतान’ शामिल हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस का एक पुराने इंटरव्यू से एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इन दोनों फिल्मों को रिजेक्ट करने पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने भाईजान के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की है.

कंगना रनौत ने क्यों रिजेक्ट की बजरंगी भाईजान और सुल्तान?

कंगना रनौत साल 2024 में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “सलमान ने मुझे बजरंगी भाईजान में एक रोल ऑफर किया, मैंने सोचा ये क्या रोल दिया है? फिर उन्होंने मुझे सुल्तान के लिए अप्रोच किया. मैंने उसे भी एक्सेप्ट नहीं किया. उन्होंने कहा ‘अब मैं तुम्हें और क्या ऑफर करूं?” बता दें कि उनके बाद ‘बजरंगी भाईजान’ में करीना कपूर खान और ‘सुल्तान’ में अनुष्का शर्मा को कास्ट किया गया था. वहीं, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट भी साबित हुईं थीं.

कैसा है कंगना का सलमान खान के साथ बॉन्ड?

कंगना ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन के बीच इस बात का खुलासा किया था कि सलमान खान के साथ वह कैसी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. उन्होंने कहा, “सलमान बहुत दयालु हैं. वह मुझसे बात करते रहते हैं. वह इमरजेंसी देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं. हमारा एक कॉमन फ्रेंड है, उसने उन्हें भेजा और कहा कि ‘तुम जाकर देखो कि उसने कौन सी फिल्म बनाई है’. उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘यह एक अच्छी फिल्म है’. मैंने कहा, ‘तो तुम्हें ख़बर है, लेकिन तुमने इसे खुद नहीं देखा है.’ इस तरह की बॉन्डिंग हम शेयर करते हैं.”

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 14: 14 दिनों में निकल गया ढाई किलो हाथ का दम? कमाई जान सिर पकड़ लेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >