कंगना रनौत के वीडियो ने मचाई हलचल, हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र में आईं नजर, फैंस ने पूछा- शादी कर ली?

कंगना रनौत का मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी शादी को लेकर अटकलें लगा रहे हैं.

कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है. वीडियो सामने आने के बाद फैंस यह अंदाजा लगाने लगे कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है. वीडियो में कंगना एक घर से बाहर निकलती नजर आ रही हैं. उनके साथ सिक्योरिटी टीम भी मौजूद थी. एक्ट्रेस हल्के गुलाबी रंग के सलवार सूट में दिखाई दी. उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपनी कार की ओर बढ़ गईं. लेकिन लोगों का ध्यान उनके गले में पहने मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियों पर जाकर टिक गया.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई शादी की चर्चा

विरल भयानी ने कंगना रनौत का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे. एक यूजर ने कमेंट किया, “मंगलसूत्र? क्या कंगना की शादी हो गई?” वहीं दूसरे ने लिखा, “शायद वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही होंगी.” एक अन्य फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा, “उन्हें पता था कैमरा उन्हें कैद करेगा. जो भी खुशकिस्मत इंसान है, उसके लिए अच्छा है. भगवान दोनों को खुश रखे.”

क्या ‘क्वीन 2’ की शूटिंग में बिजी हैं कंगना?

हालांकि कुछ लोग इसे सच में शादी से जोड़ रहे हैं, लेकिन कई फैंस का मानना है कि यह सिर्फ उनके किसी नए प्रोजेक्ट का लुक हो सकता है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि कंगना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म क्वीन के सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म फिलहाल ‘क्वीन फॉरएवर’ नाम से बनाई जा रही है. एक फैन ने लिखा, “शूटिंग चल रही होगी,” यानी यह लुक फिल्म के किसी किरदार का हिस्सा हो सकता है. फिलहाल कंगना या उनकी टीम की तरफ से शादी की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Collection Day 1: ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, मोहनलाल के सस्पेंस ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, जानें कैसी रही ओपनिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >