Kangana Ranaut Birthday: कंगना रनौत के पिता क्यों रहे थे सालों तक उनसे नाराज, नहीं की थी बात, जानें पूरा किस्सा

1 / 1
Kangana Ranaut Birthday: कंगना रनौत के पिता क्यों रहे थे सालों तक उनसे नाराज, नहीं की थी बात, जानें पूरा किस्सा
फुल स्क्रीन में देखें

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Birthday: कंगना रनौत हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थी. उनके पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने.

Kangana Ranaut Birthday: आज बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का 37वां जन्मदिन है. क्वीन कंगना बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज, एक्टिंग स्किल्स या फिर पर्सनल लाइफ के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती है.

कंगना के पिता अमरदीप रनौत एक बिजनेसमैन है, जो हमेशा से अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने चाहते थे. उन्होंने कंगना का एडमिशन चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में कराया था, जहां वो मेडिकल की पढ़ाई कर सके.

स्कूल में कंगना रनौत को मेडिकल की पढ़ाई में इंटरेस्ट नहीं आता था. उन्हें किताबों से ज्यादा रैंप पर चलना पसंद था. चाहे वो स्कूल का फेयरवेल हो या फ्रेशर कंगना हर फंक्शन की जान थी.

कंगना को मॉडलिंग बहुत पसंद था इसलिए उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था और वो हॉस्टल से पीजी में शिफ्ट हो गई थी. जब इस बात की भनक उनके पिता अमरदीप को लगी, तो उन्होंने कंगना की पिटाई की थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना 16 साल के उम्र में ही घर से भाग गई थी. ताकि वो फिल्मों में काम कर सके. इस वजह से उनके पिता ने उनसे कई सालों तक बात नहीं की थी.

कंगना ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने अपने पिता से एक्टिंग में अपना करियर बनाने की बात की थी, तो उनके पिता उनसे काफी नाराज हुए थे. यहां तक कि उन्हें घर से बाहर निकलने को कह दिया था.

कंगना घर से बिना पैसे लिए ही भाग गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब उनकी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ उनके दादाजी ने देखी, तो वो बहुत नाराज हुए थे और अपने नाम से सरनेम हटाने को कह दिया था.

कंगना रनौत अब एक सफल अभिनेत्री है. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के साथ-साथ घरवालों का दिल भी जीत लिया. अक्सर वो अपने परिवार के साथ फोटोज शेयर करती रहती है.

कंगना ने ‘फैशन’, ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘मणिकर्णिका’, ‘क्वीन’ जैसी बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है.

Kangana Ranaut Birthday: इस फिल्म ने कंगना रनौत को बनाया बॉलीवुड की क्वीन, अभिनेत्री के बारे में ये बातें शायद की जानते होंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >