Rajinikanth संग काम करने पर कमल हासन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह लंबे समय से होना बाकी था

सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म कुली ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. इस बीच खबर आई कि कमल हासन रजनीकांत के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस बारे में अब कमल हासन ने कंफर्म कर दिया है. फैंस के लिए यह बेहद खास पल होगा क्योंकि दोनों दिग्गज अब एक ही फिल्म में साथ दिखाई देंगे.

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ हाल ही में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और तगड़ी कमाई की. इस बीच सुनने में आया कि कमल हासन, रजनीकांत के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं. अब इस बारे में कमल हासन ने दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के स्टेज पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है. ये जानकर फैंस काफी खुस हो जाएंगे क्योंकि एक ही फिल्म में उन्हें दोनों स्टार्स को साथ में देखने का मौका मिल जाएगा.

रजनीकांत संग काम करेंगे कमल हासन

एसआईआईएमए अवार्ड्स में में कमल हासन से पूछा गया कि क्या दर्शक उन्हें रजनीकांत के साथ किसी फिल्म में देखने की उम्मीद कर सकते हैं. इसपर एक्टर ने जवाब दिया कि “हमें नहीं पता कि यह थरमना संभवम (अद्भुत घटना) है या न, लेकिन अगर दर्शकों को पसंद आता है तो यह अच्छी बात है. अगर वे खुश हैं तो हमें भी खुशी होगी. वरना हम कोशिश करते रहेंगे. यह लंबे समय से होना बाकी था. पहले हम अलग थे क्योंकि हमें दोनों को सिर्फ एक बिस्किट दिया गया था. लेकिन अब आधा-आधा बिस्किट पाकर हम दोनों खुश हैं, इसलिए हम साथ आ गए.”

फिल्म को लेकर नहीं आई है अभी कोई जानकारी

फिलहाल कमल हासन ने अपने प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी. हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें हैं कि वह दोनों निर्देशक लोकेश कनगर��ज की फिल्म में काम करेंगे. अभी एक्टर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है. रजनीकांत और कमल ने साथ में कई फिल्मों में काम किया हैं, जिसमें अपूर्व रागंगल, मूंदरू मुदिचु, अवर्गल, पथिनारू व्याथिनिले शामिल हैं.

‘ठग लाइफ’ में नजर आए थे कमल हासन

कमल हासन आखिरी बार फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ तृष्‍णा कृष्‍णन भी थी. मणिरत्नम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और इसने दर्शकों को निराश किया. फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये शख्स करेगा मायरा को किडनैप, जेल से छूटते ही अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >