Kalki 2898 AD: अश्वत्थामा के रोल में छा गए अमिताभ बच्चन, नहीं देखा होगा बिग बी का ऐसा लुक, फैंस बोले- यह फिल्म भारतीय सिनेमा…

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का पहला टीजर सामने आ गया है. इसमें से अमिताभ बच्चन का लुक रिवील किया गया है. वो कहते हैं, मेरे अंतिम युद्ध का समय आ गया है. द्वापर युग से दशावतार का इंतजार कर रहा हूं. द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वत्थामा.

Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. फिल्म में बिग बी के अलावा दीपिका पादुकोण, प्रभास, कमल हासन, दिशा पाटनी अहम किरदार में दिखेंगे. ये एक साइंस फिक्शन मूवी है और इसका फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म का टीजर सामने आ गया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें मेकर्स ने अमिताभ बच्चन के किरदार से पर्दा हटा दिया. उनका किरदार जबरदस्त लग रहा है. फैंस इसपर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि मूवी 9 मई को रिलीज होने वाली है.

‘कल्कि 2898 एडी’ से अमिताभ बच्चन का लुक हुआ रिवील
नाग अश्विन की मूवी ‘कल्कि 2898 एडी’ का पहला टीजर सामने आया है. अमिताभ बच्चन ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें वो गुरु द्रोण के बेटे अश्वत्थामा के किरदार में दिख रहे हैं. टीजर में दिखाया गया है कि एक इंसान व्हाइट कपड़े से ढका हुआ है और एक गुफा में बैठकर शिव लिंग की पूजा कर रहा है. वहां दो बच्चे होते है, जो उनसे पूछते है कि वो कौन है. क्या तुम भगवान है. एक दूसरा बच्चा उनसे पूछता है कि क्या तुम मर नहीं सकते. इसके बाद बिग बी कहते हैं, समय आ गया है, मेरे अंतिम युद्ध का समय आ गया है. द्वापर युग से दशावतार का इंतजार कर रहा हूं. द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वत्थामा.


‘कल्कि 2898 एडी’ के टीजर पर यूजर्स कर रहे रिएक्ट
कल्कि 2898 एडी’ से जैसे ही अमिताभ बच्चन का टीजर जारी किया गया, वैसे ही इसपर यूजर्स एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अश्वत्थामा के रूप में अमिताभ बच्चन. झलक वीडियो बेहद भव्य लग रहा है. एक यूजर ने लिखा, यह निश्चित रूप से इतिहास रचने जा रहा है. क्वालिटी और बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है. एक यूजर ने लिखा, यह फिल्म भारतीय सिनेमा की गतिशीलता को बदलने वाली है. कई यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.

Kalki 2898 AD: निर्देशक नाग अश्विन ने प्रभास संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, ट्रेलर रिलीज डेट से हटा पर्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >