Maa में अपने किरदार अंबिका पर Kajol ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत चैलेंजिंग…

Maa: काजोल की फिल्म ‘मां’ 27 जून को रिलीज हो रही है, जो अजय देवगन के शैतान यूनिवर्स का हिस्सा है. ऐसे में जानिए कैसे बनी ये फिल्म हॉरर और क्यों अंबिका का रोल काजोल के लिए बना चैलेंज.

Maa: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल अब हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘मां’ के जरिए अजय देवगन के ‘शैतान यूनिवर्स’ में कदम रख रही हैं. यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को प्रोड्यूस किया है अजय देवगन ने और इसके निर्देशक हैं विशाल फुरिया, जिन्होंने पहले भी दमदार हॉरर कंटेंट दिया है. हाल ही में NDTV को दिए गए इंटरव्यू में काजोल ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं. साथ ही अपने किरदार को लेकर भी बातें की.

पहले से थी शैतान यूनिवर्स का हिस्सा: काजोल

जब काजोल से पूछा गया कि ‘शैतान यूनिवर्स’ में उनकी एंट्री कैसे हुई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं तो उनके यूनिवर्स में पहले से ही थी. पहले शैतान मैं थी…एक्चुअली हम जब ये फिल्म बना रहे थे तो हमें लगा कि हम एक्चुअली एक थ्रिलर बना रहे हैं लेकिन इस फिल्म की कहानी काली मां और रक्तबीज की कहानी है. जब स्क्रिप्ट बनी तो हमें लगा कि नहीं ये किरदार इतने बड़े बन गए हैं. ये सिचुएशन इतनी बड़ी बन गई है कि इन्हें एक बड़े मंच की जरूरत है और इसीलिए ये हॉरर टैग अटैच हुआ. इसीलिए हमने सोचा कि ये जो दुनिया हम क्रिएट कर रहे हैं वी शुड अटैच इट टू शैतान एज वेल.”

अंबिका का किरदार निभाना था बेहद चुनौतीपूर्ण

काजोल फिल्म में ‘अंबिका’ नाम की एक महिला का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी का इमोशनल और स्पिरिचुअल सेंटर है. इस किरदार को निभाना उनके लिए आसान नहीं था.

उन्होंने कहा, “एक्चुअली चैलेंजिंग था बहुत चैलेंजिंग था. मेरी और विशाल की सेट पर इसे लेकर खूब बातें होती थीं क्योंकि हॉरर फिल्म की एक पिच होती है. एक सुर होता है हॉरर फिल्म का और मुझे हमेशा लगता था कि सीन को ऐसे प्ले करना चाहिए या यू नो वैसे प्ले करना चाहिए. विशाल के साथ हमेशा विशाल यही डिस्कशन होती थी. उनके साथ बैकग्राउंड से लेकर हर विषय पर बात होती. सो तो मुझे भरोसा करना था कि उनको पता है वो क्या कर रहे हैं और ही रियली नोस व्हाट ही इज डूइंग.”

यह भी पढ़े: Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? कमाई ने किया साफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >