अजय देवगन नहीं बल्कि इस एक्टर पर था काजोल को क्रश? करण जौहर के खुलासे पर शर्म से लाल हो गई थी एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन-दिनों अजय देवगन संग अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि काजोल का बॉलीवुड क्रश कौन है, अगर नहीं तो आइये बताते हैं आपको...

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन नहीं, बल्कि बॉलीवुड में कोई और है जो काजोल का क्रश था. जी हां ये सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी, लेकिन ये बात सच है. इसका खुलासा नेशनल टेलीविजन पर करण जौहर ने किया था. करण और काजोल कुछ साल पहले सलाम वेंकी की प्रमोशन के लिए झलक दिखला जा 10 के मंच पर गये थे. यहां करण से पूछा गया था कि काजोल का बॉलीवुड क्रश कौन है. नाम सुनकर एक्ट्रेस शर्म से लाल हो गई थी.

इस बॉलीवुड एक्टर पर है काजोल को क्रश

कलर्स टीवी ने उस एपिसोड काजोल और करण जौहर की दोस्ती वाली बॉन्डिंग को सभी देखना चाहते थे. इसके लिए दोनों ने एक गेम भी खेला, जहां उन्होंने एक-दूसरे के बारे में सवालों के जवाब दिए. गेम में, मनीष पॉल ने करण से पूछा, “काजोल मैम का बॉलीवुड क्रश कौन रहा, अजय सर के अलावा?” करण ने जवाब दिया, “उसे बहुत पसंद था” और ‘अक्षय कुमार’ लिखा. उनका जवाब सुन काजोल हंसने लगी और शर्मा से लाल हो गईं.

https://www.instagram.com/p/Csfs54-AEJ-/
काजोल और अक्षय के बारे में

काजोल और अक्षय 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से थे. दोनों ने केवल एक फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में एक साथ काम किया, जो 1994 में रिलीज हुई थी. इससे पहले, द कपिल शर्मा शो में, करण ने खुलासा किया था कि कैसे वह और काजोल एक बार ऋषि कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता के प्रीमियर के दौरान अक्षय कुमार को ढूढ़ते रहे थे. करण ने खुलासा किया था, “पूरे प्रीमियर के दौरान, काजोल अक्षय कुमार की तलाश में थी और मैं उनका सहारा बन गया. वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही लस्ट स्टोरीज 2 में दिखाई देंगी. उनके पास द गुड वाइफ भी है, जो जुलियाना मार्गुलीज़ अभिनीत इसी नाम के यूएस शो का आधिकारिक भारतीय रीमेक है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

https://www.instagram.com/p/Co9ceIkLtE1/
Also Read: काजोल के लिए फैंस हुए परेशान, पूछा- अजय देवगन सर संग सब ठीक तो है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >