Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’ बनी जून की ब्लॉकबस्टर, ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ की चमक फीकी पड़ी

Box Office Report: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने कमाई में मारी बाजी, जबकि काजोल की ‘मां’ और साउथ की ‘कन्नप्पा’ रह गईं पीछे. ऐसे में जानिए किसने कितना कमाया.

Box Office Report: जून 2025 का महीना बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए खास रहा, क्योंकि इस दौरान तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में टकराईं. पहली आमिर खान की इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’, दूसरी काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ और साउथ की स्टार-स्टडेड माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा ‘कन्नप्पा’. हालांकि तीनों फिल्मों का प्रमोशन जबरदस्त रहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया कि इस रेस में सबसे आगे कौन है.

‘सितारे जमीन पर’ की जबरदस्त पकड़

20 जून को रिलीज हुई आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने दूसरे हफ्ते में भी बेहतरीन कमाई जारी रखी है. सोमवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ और मंगलवार को 4.24 करोड़ कमाए. वहीं, 13वें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ का कारोबार किया. इसके बाद इसका अब तक का कुल कलेक्शन 132.90 करोड़ तक पहुंच गया है.

हालांकि, रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन यह फिल्म अब भी बाकी फिल्मों पर भारी है.

‘मां’ की रफ्तार हुई सुस्त

27 जून को रिलीज हुई काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ की शुरुआत उत्साहजनक थी, लेकिन अब इसकी कमाई की रफ्तार कम होती दिख रही है. फिल्म ने सोमवार को 2.5 करोड़ और मंगलवार को 2.85 करोड़ कमाए. जबकि, छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 1.75 करोड़ हुआ. इसके बाद अब तक का कुल कलेक्शन 24.90 करोड़ तक गया है.

मिक्स रिव्यूज और कम ऑडियंस एंगेजमेंट के कारण फिल्म लंबी रेस में कमजोर पड़ रही है.

‘कन्नप्पा’ से उम्मीदें टूटीं

27 जून को रिलीज हुई साउथ की मेगा बजट फिल्म ‘कन्नप्पा’, जिसमें प्रभास, विष्णु मांचू, मोहन बाबू और अक्षय कुमार जैसे बड़े नाम थे, वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. फिल्म ने सोमवार को 2.3 करोड़ और मंगलवार को 1.75 करोड़ का कारोबार करने के बाद छठे दिन यानी बुधवार को सिर्फ 1.15 करोड़ कमाए हैं. फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 28.65 करोड़ हो गया है.

भारी स्टारकास्ट और बज के बावजूद फिल्म थियेटर तक दर्शकों को लाने में असफल रही.

कौन चला, कौन फिसला?

‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कामयाब रही है. वहीं, ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ संघर्ष कर रही हैं और उनका भविष्य इस हफ्ते के अंत तक तय होगा.

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala को मृत घोषित करते ही सन्न रह गए थे पति पराग त्यागी, करीबी दोस्त ने कहा- उसे मातम…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >