“मैं आमिर खान का बेटा हूं, इसलिए काम मिलता है”, नेपोटिज्म पर खुलकर बोले Junaid Khan

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है. उन्होंने माना कि उन्हें काम उनके पिता की वजह से मिलता है. जानें एक्टर ने बॉलीवुड और कास्टिंग को लेकर क्या कहा.

बॉलीवुड में जहां नेपोटिज्म के नाम पर अक्सर सितारे गुस्सा हो जाते हैं या सफाई देने लगते हैं, वहीं आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने इस मुद्दे पर बहुत ही ईमानदारी से अपनी बात रखी है. फिल्म ‘महाराज’ से चर्चा में आए जुनैद ने खुलकर माना है कि इंडस्ट्री में उन्हें काम मिलने की एक बड़ी वजह उनका सरनेम है.

जुनैद खान ने नेपोटिज्म पर क्या कहा?

Vickey Lalwani को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब जुनैद से नेपोटिज्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सीधा जवाब दिया. जुनैद ने कहा, “मुझे ‘नेपोटिज्म’ शब्द से बिल्कुल भी चिड़ नहीं होती, क्योंकि यह सच है. मुझे बहुत सारा काम सिर्फ इसलिए मिलता है क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं. ” उन्होंने यह भी माना कि उनकी दो फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी उन्हें काम मिल रहा है, जो किसी आउटसाइडर के लिए बहुत मुश्किल होता है.

फिल्मों में एक्टर्स कैसे चुने जाते हैं?

जुनैद खान ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बार एक्टर्स को उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनकी पहचान देखकर चुना जाता है. उनका कहना है कि निर्माता ऐसे कलाकारों को लेना पसंद करते हैं जिन्हें आसानी से बेचा जा सके और जिनका नाम सुनकर लोग फिल्म देखने आएं.

उन्होंने कहा कि कई बार फिल्म के लिए सही कलाकार को नहीं चुना जाता, बल्कि उस इंसान को लिया जाता है जिसे मार्केट करना आसान हो.

‘इनसाइडर बनाम आउटसाइडर’ पर भी बोले जुनैद

जुनैद खान ने कहा कि उनके लिए यह लड़ाई इनसाइडर और आउटसाइडर की नहीं है. उनके मुताबिक, फिल्मों में उस कलाकार को मौका मिलना चाहिए जो किरदार के लिए सबसे सही हो.

उन्होंने साफ कहा कि किसी को सिर्फ इसलिए कास्ट नहीं करना चाहिए क्योंकि वह बड़ा नाम है या उसे बेचना आसान है.

जुनैद का अगला प्रोजेक्ट ‘रागिनी 3’

जुनैद खान हाल ही में सई पल्लवी के साथ एक रोमांटिक फिल्म में नजर आए थे, जिसे दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. अब खबर है कि जुनैद जल्द ही एकता कपूर की मशहूर फ्रेंचाइजी ‘रागिनी MMS’ की अगली फिल्म ‘रागिनी 3’ में नजर आ सकते हैं. चर्चा है कि इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया होंगी और इसका निर्देशन शशांक घोष करेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता’ वाले बयान पर Rahul Dev का तंज, बोले- महेश बाबू को हिंदी नहीं आती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >