Jolly LLB 3 Worldwide Records: वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 की बल्ले-बल्ले, इन 16 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त

Jolly LLB 3 Worldwide Records: सुभाष कपूर की कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म जल्द ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी. इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसी बीच मूवी ने दुनियाभर में 91.75 की कमाई करके 16 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को ध्वस्त कर दिया है.

Jolly LLB 3 Worldwide Records: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि मूवी ने पहले वीकेंड में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित यह फिल्म जल्द ही दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. आइये जानते हैं 4 दिनों में जॉली एलएलबी 3 ने वर्ल्डवाइड किन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने 4 दिनों में दुनियाभर में 91.75 करोड़ की कमाई की है. वहीं भारत में इसका कलेक्शन 59 करोड़ हुआ. कोर्टरूम ड्रामा का ओवरसीज कमाई 21.15 करोड़ है. 22 सितंबर 2025 को जॉली एलएलबी 3 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.54 प्रतिशत थी.

वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ा

  • भूल चुक माफ- 88.95 करोड़
  • परम सुन्दरी- 84.18 करोड़
  • किंगडम- 82.05 करोड़
  • बागी 4- 77.3 करोड़
  • डिनो में मेट्रो- 69.68 करोड़
  • सन ऑफ सरदार 2- 66.01 करोड़
  • देव- 56.32 करोड़
  • राजनयिक- 51.46 करोड़
  • मां- 49.96 करोड़
  • कन्नप्पा- 43.5 करोड़
  • धड़क 2- 32.61 करोड़
  • मालिक- 29.51 करोड़
  • इमरजेंसी- 23.81 करोड़
  • फतेह- 19.06 करोड़
  • मेरे पति की बीवी- 12.85 करोड़
  • विकी विद्या का वो वाला वीडियो- 58.21 करोड़

जॉली एलएलबी 3 की क्या है कहानी

साल 2011 में भट्टा पारसौल की घटना पर आधारित, जॉली एलएलबी 3 एक गरीब किसान राजाराम सोलंकी की कहानी को दिखाती है. बीकानेर से बोस्टन तक एक विकास परियोजना को बढ़ावा देने के लिए अदालत की ओर से उसकी जमीन का टुकड़ा जबरदस्ती ले लिया जाता है. जिससे वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Mirai Box Office Collection Day 11: सुस्त पड़ रही तेजा सज्जा की ‘मिराई’, 11वें दिन की खाते में आए बस इतने करोड़, देखें रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >