परेश रावल ने Jolly LLB 3 और AJEY की बॉक्स ऑफिस टक्कर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सबकी पिक्चर चलें

Jolly LLB 3 vs AJEY: परेश रावल, दिनेश लाल यादव और अजय मेंगी स्टारर “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” 17 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसकी टक्कर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्ट रूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 संग होगी. अब परेश रावल ने क्लैश पर रिएक्ट किया.

Jolly LLB 3 vs AJEY: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल जल्द ही “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” फिल्म में नजर आने वाले हैं. मूवी 19 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है. इसकी टक्कर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की “जॉली एलएलबी 3” संग होगी. अब परेश रावल ने इसपर रिएक्ट किया.

जॉली एलएलबी 3 और अजेय की बॉक्स ऑफिस टक्कर पर क्या बोले परेश रावल

परेश रावल ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में जॉली एलएलबी 3 संग अजेय के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बात की. उन्होंने कहा, “सब हमारे ही लोग हैं… सबकी पिक्चर चलें.” एक्टर ने अनुराग कश्यप की निशानची को भी शुभकामनाएं दी. ये मूवी भी उसकी दिन यानी 19 सितंबर को ही रिलीज हो रही है. इससे दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे डेब्यू कर रहे हैं.

अक्षय कुमार और परेश रावल ने इन फिल्मों में साथ किया काम

अक्षय कुमार और परेश रावल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. जिनमें राजीव राय की एक्शन थ्रिलर मोहरा, विपुल शाह की आंखें, एतराज, विक्रम भट्ट की कॉमेडी आवारा पागल दीवाना और दीवाने हुए पागल,हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, भूल भुलैया, वेलकम, दे दना दन, ओह माय गॉड और सरफिरा शामिल हैं.

अजेय के बारे में

रवींद्र गौतम की ओर से निर्देशित और रितु मेंगी की ओर से निर्मित, अजेय को दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखा है और म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया है. फोटोग्राफी के निर्देशक विष्णु राव हैं, प्रोडक्शन डिजाइनर उदय प्रकाश सिंह हैं. परेश रावल के अलावा दिनेश लाल यादव और अजय मेंगी है.

यह भी पढ़ें- Rise and Fall ने बिग बॉस 19 को पछाड़ा… पवन सिंह के आने से बढ़ी TRP, बना नंबर 1 शो, पैसों की हो रही बारिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >