Jolly LLB 3 First Review: अक्षय-अरशद की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास या फेल

Jolly LLB 3 First Review: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा, कॉमेडी और जबरदस्त परफॉर्मेंस से भरी इस फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. फिल्म क्रिटिक ने इसे पैसा वसूल बताया. जानें रिलीज डेट और खास बातें.

Jolly LLB 3 First Review: जॉली एलएलबी 3 का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है. फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बार दर्शक देखेंगे दो-दो जॉली (अक्षय कुमार और अरशद वारसी) के बीच जबरदस्त कोर्टरूम क्लैश. फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सीमा बिस्वास और गजराज राव भी अहम रोल में नजर आएंगे. अब रिलीज से पहले ही इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ चुका है और इसे पैसा वसूल कोर्टरूम ड्रामा बताया जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी इसे देखन्हे की सोच रहे हैं, तो आइए पूरा रिव्यू जानते हैं.

उमैर संधू ने जॉली एलएलबी 3 का किया रिव्यू

फिल्म क्रिटिक्स उमैर संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “जॉली एलएलबी 3 एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है. यह आम आदमी की न्याय और निष्पक्षता की तलाश को बखूबी पेश करती है. फिल्म अरशद, अक्षय और सौरभ शुक्ला के शानदार अभिनय पर टिकी है. कहानी और पटकथा औसत है, जबकि संगीत कमजोर है. लेकिन कुल मिलाकर ये एक पैसा वसूल फिल्म है.”

इस रिव्यू से साफ है कि फिल्म के परफॉर्मेंस और कोर्टरूम ड्रामा ने क्रिटिक को प्रभावित किया है.

फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट

जॉली एलएलबी सीरीज हमेशा से ही ह्यूमर, ड्रामा और कोर्टरूम सस्पेंस से भरी रही है. लेकिन इस बार ट्विस्ट है दो-दो जॉली यानी अक्षय कुमार बनाम अरशद वारसी अदालत में आमने-सामने होंगे. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ गंभीर मुद्दों पर भी बहस दिखाई जाएगी. सौरभ शुक्ला एक बार फिर से जज त्रिपाठी की भूमिका में नजर आएंगे.

निर्देशन और निर्माण

  • निर्देशक: सुभाष कपूर (जिन्होंने जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 भी बनाई थी)
  • निर्माता: फॉक्स स्टार स्टूडियोज

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय-अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ की एडवांस बुकिंग गंभीर, क्या बॉक्स ऑफिस पर करेगी कमाल? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने दी राय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >