Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार की फिल्म ने एक और रिकॉर्ड किया नाम, अरशद वारसी की दो हिट्स को पछाड़ बनी 5वीं सबसे कमाऊ

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 3 दिन में अरशद वारसी की दो हिट फिल्मों को पछाड़ा दिया. इसी के साथ यह उनकी 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Jolly LLB 3 Box Office Records: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है. महज तीन दिनों में ही इसने अरशद वारसी की दो हिट फिल्मों को पछाड़ते हुए उनकी करियर की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है. ऐसे में आइए आपको पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

जॉली एलएलबी 3 डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

DayIndia Net Collection
Day 1 (Friday)₹ 12.5 Cr
Day 2 (Saturday)₹ 20 Cr
Day 3 (Sunday) (अर्ली रिपोर्ट्स)₹ 14.66 Cr

Total Collection (3 Days): ₹ 47.16 Cr (अर्ली रिपोर्ट्स)

अरशद वारसी की दो फिल्मों को पछाड़ा

जॉली एलएलबी 3 ने अब तक ₹47.16 करोड़ की कमाई कर ली है. इसने अरशद वारसी की पागलपंती (₹41.2 करोड़) और डबल धमाल (₹44.1 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही यह अब उनकी करियर की 5वीं सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई है.

अब फिल्म का अगला टारगेट गोलमाल 3 (₹106.64 करोड़) है.

अरशद वारसी की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

मूवी का नामहिंदी नेट कलेक्शन
Golmaal Again₹ 205.69 Cr
Total Dhamaal₹ 155.67 Cr
Golmaal 3₹ 106.64 Cr
Jolly LLB 3₹ 47.16 Cr (Early Reports)
Double Dhamaal₹ 44.1 Cr
Pagalpanti₹ 41.2 Cr
Dhamaal₹ 33.06 Cr
Jolly LLB₹ 32.43 Cr
Ishqiya₹ 28.32 Cr
Dedh Ishqiya₹ 27.24 Cr

फिल्म जॉली एलएलबी 3 अपनी शुरुआती कमाई से ही दर्शकों को इंप्रेस करने में सफल रही है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने कोर्टरूम ड्रामा में एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर कर दिया है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म अरशद की गोलमाल 3 और टोटल धमाल जैसे सुपरहिट्स को चुनौती दे पाएगी.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: पास या फेल? अक्षय कुमार-अरशद वारसी कोर्टरूम ड्रामा के तीसरे दिन की कमाई चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >