Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अक्षय कुमार की 2 फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को छोड़ा पीछे, हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड बरकरार

Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 को रिलीज होने के बाद दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला. ये फिल्म अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है, जो साल 2025 में रिलीज हुई है. ऐसे में क्या उनकी तीनों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को जॉली एलएलबी 3 तोड़ पाई या नहीं, यहां जानिए.

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार के लिए साल 2025 काफी खास रहा क्योंकि उनकी तीन फिल्में स्काई फोर्स, हाउसफुल 5 और केसरी चैप्टर 2 पहले रिलीज हुई थी. जबकि खिलाड़ी कुमार की चौथी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय, अरशद वारसी के साथ दिखे. इसके अलावा फिल्म के स्टारकास्ट में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, बोमन ईरानी और अन्नू कपूर हैं. इस साल अक्षय की तीन फिल्में रिलीज हुई, जिसमें से ‘जॉली एलएलबी 3’ ने उनकी दो फिल्मों के ओपनिंग डे का कलेक्शन तोड़ दिया. हालांकि हाउसफुल 5 का वह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई.

‘जॉली एलएलबी 3’ ने अक्षय कुमार की 2 फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को छोड़ा पीछे

‘जॉली एलएलबी 3’ अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स की जबरदस्त कास्ट होने के कारण चर्चा में थी. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने ओपनिंग डे पर लगभग 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की. उनकी ये फिल्म ने स्काई फोर्स- 12.25 करोड़, केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़ के ओपनिंग डे का कलेक्शन तोड़ने में सफल रही. हालांकि हाउसफुल 5 ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. इसका रिकॉर्ड ‘जॉली एलएलबी 3’ नहीं तोड़ पाई.

‘जॉली एलएलबी 3’ का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 का बजट लगभग 120 करोड़ है. ‘जॉली एलएलबी’ की पिछली दो फिल्में भी दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी पसंद की गई थी. पहली फिल्म जॉली एलएलबी (2013) ने ओपनिंग डे पर 3.05 करोड़ कमाए थे, जबकि दूसरी फिल्म जॉली एलएलबी 2 ने पहले दिन 13.20 करोड़ की कमाई की थी. फिलाहल जॉली एलएलबी 3 ने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि जॉली एलएलबी 2 का वह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: पहले दिन ही हिट हुई ‘जॉली एलएलबी 3’, ओपनिंग डे पर इन 31 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >