Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे, अब केसरी चैप्टर 2 से लेगी टक्कर

Jolly LLB 3 Box Office Records: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए है और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. अब अक्षय कुमार की फिल्म ने सम्राट पृथ्वीराज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. जॉली फ्रेंचाइजी का ये तीसरा पार्ट है. इसके पहले दोनों पार्ट को भी दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया था. मूवी में दो जॉली अक्षय और अरशद वारसी दिखे हैं. फिल्म ने अबतक कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए तगड़ी कमाई कर ली है. अब इसने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को पीछे छोड़ दिया है.

‘जॉली एलएलबी 3’ ने सम्राट पृथ्वीराज को छोड़ा पीछे

‘जॉली एलएलबी 3’ ने ओपनिंग डे पर 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने सातवें दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन करते हुए 73.50 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्म ने सम्राट पृथ्वीराज (68 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ये फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें अक्षय और मानुषी छिल्लर ने काम किया था. अब ‘जॉली एलएलबी 3’ की नजर फिल्म केसरी चैप्टर 2 (94.48 करोड़ रुपये) पर है.

भारत में ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कितना कमाया

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1-12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2-20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3-21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4-5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5-6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6-4.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 3.50 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन-73.50 करोड़ रुपये

कोविड के बाद अक्षय कुमार की टॉप 10 हिट फिल्में-भारत नेट कले���्शन रैंकिंग

  1. हाउसफुल 5- 198.41 करोड़
  2. सूर्यवंशी- 195.04 करोड़
  3. ओएमजी 2- 150 करोड़
  4. स्काई फोर्स- 134.93 करोड़
  5. केसरी चैप्टर 2- 94.48 करोड़
  6. जॉली एलएलबी 3- 69 करोड़
  7. सम्राट पृथ्वीराज- 68 करोड़
  8. बड़े मियां छोटे मियां- 66 करोड़
  9. राम सेतु- 64 करोड़
  10. बच्चन पांडे- 50.25 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >