Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने मचाया गदर, ओपनिंग डे पर इन 13 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा फ्रैंचाइजी की नई फिल्म जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं. अभी तक मूवी ने 6 करोड़ की कमाई कर डाली है. इसी के साथ इसने 13 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को एक झटके में ही तोड़ दिया.

Jolly LLB 3 Box Office Records: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हिट ‘जॉली’ जोड़ी के अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला भी नजर आ रहे हैं. नेटिजन्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. मूवी के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं. आइये जानते हैं इसने किन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को ओपनिंग डे पर ही तोड़ दिया.

जॉली एलएलबी 3 ने ओपनिंग डे पर ही तोड़े इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ की कमाई कर डाली है. जिससे इसने आंखों की गुस्ताखियां, केसरी वीर, कपकपी, ग्राउंड जीरो, फुले, पिंटू की पप्पी, लवयापा, आजाद, वनवास, वनवास, फर्रे, तन्वी द ग्रेट, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, अंदाज 2 शामिल है.

इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शवन ओपनिंग डे के दिन ही टूटे

  • आंखों की गुस्ताखियां- 1.77
  • केसरी वीर- 1.89
  • कपकपी- 1.5
  • ग्राउंड जीरो- 7.76
  • फुले- 6.85
  • पिंटू की पप्पी- 1.24
  • लवयापा- 6.85
  • आजाद- 7.42
  • वनवास- 4.95
  • फर्रे- 2.68
  • तन्वी द ग्रेट- 2.19 करोड़
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 5.32 करोड़
  • अंदाज 2- 0.53 करोड़

जॉली एलएलबी 3 के बारे में

जॉली एलएलबी 3 में जगदीश्वर ‘जॉली’ मिश्रा (अक्षय कुमार) एक प्रभावशाली राजनेता का स्थानीय ग्रामीणों की ओर से दायर जमीन हड़पने के मामले में बचाव करते हैं. उनके प्रतिद्वंद्वी जगदीश ‘जॉली’ त्यागी (अरशद) शिकायतकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची बागी 4, जॉली एलएलबी 3 ने किया खेल खत्म, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >