Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार-अरशद वारसी का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक साथ 5 सुपरहिट्स के लाइफटाइम को छोड़ा पीछा

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 12 दिनों में 97.24 करोड़ कमाए और 5 सुपरहिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. आइए रिपोर्ट बताते हैं.

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. दोनों की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर 19 सितम्बर को रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. हालांकि, शुरूआती दिनों के मुकाबले फिल्म की कमाई अब सिंगल डिजिट पर सिमट गई, लेकिन बावजूद इसके यह जल्द ही 100 करोड़ कमाने वाली है. इस बीच अब फिल्म ने 12 दिनों में 5 सुपरहिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को चकनाचूर कर दिया है. जानें पूरी रिपोर्ट.

जॉली एलएलबी 3 ने 12 दिनों में 5 सुपरहिट्स को दी मात

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के 12वें दिन तक 97.24 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है. इस कमाई के साथ फिल्म ने ‘बागी 3’ (96.5 करोड़), ‘लुका छुपी’ (94.09 करोड़), ‘सैम बहादुर’ (93.95 करोड़), ‘राजनीति’ (93.67 करोड़) और आमिर खान की ‘तलाश’ (93.61 करोड़) जैसी हिट फिल्मों को मात दे दी है.

‘जॉली एलएलबी 3’ का डे वाइज कलेक्शन

Jolly LLB 3 Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 2- 20 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 3- 21 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 9- 6.25 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 11- 2.75 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Day 12- 3.99 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन (भारत)- 97.24 करोड़ रुपये

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है. मूवी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी अहम किरदारों में नजर आए हैं.

यह भी पढ़े- Mahakali: औरंगजेब के बाद ‘असुरगुरु शुक्राचार्य’, महाकाली से सामने आया अक्षय खन्ना का फर्स्ट पोस्टर, फैंस ने की अमिताभ बच्चन से तुलना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >