Jolly LLB 3 Box Office Collection: कांतारा चैप्टर 1 की आंधी में जॉली एलएलबी 3 ने टेके घुटने, 16वें दिन का कलेक्शन है बेहद कम

Jolly LLB 3 Box Office Collection: 19 सितंबर को रिलीज हुई जॉली एलएलबी 3 की कमाई अब बेहद कम हो गई है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई की और अब इसकी कमाई में गिरावट आ चुकी है. कांतारा चैप्टर 1 के सामने जॉली एलएलबी 3 ने 16वें दिन कितनी कमाई की, यहां जानिए.

Jolly LLB 3 Box Office Collection: 19 सितंबर को सिनेमाघरों में, जॉली एलएलबी 3, निशानची और अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी रिलीज हुई. अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी और अनुराग कश्यप की फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ दिन में फुस्स हो गई. हालांकि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म की कमाई अब काफी कम हो गई है. कांतारा चैप्टर 1 के रिलीज के बाद जॉली एलएलबी 3 की हालत खराब हो गई है. ऐसे में 16वें दिन खिलाड़ी कुमार की फिल्म ने कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.

16वें दिन जॉली एलएलबी 3 का बजा बैंड

ट्रैकर सैकनिल्क के शुरिआती रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने 16वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि हो सकता है आंकड़ों में थोड़ा फेर-बदल हो. नेट कमाई मूवी ने 104.13 करोड़ रुपये की कर ली है. कांतारा चैप्टर 1 के सामने जॉली एलएलबी 3 ने घुटने टेक दिए है. इसके अलावा सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी सिनेमाघरों में चल रही है. ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म का टिक पाना संभव नहीं लग रहा.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 13- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 14- 2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 15- 1.1 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 16- 0.03 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 104.13 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, सिर्फ रजनीकांत और पवन कल्याण से रही पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >