Jolly LLB 3 से ‘जॉली मिश्रा’ के किरदार में वापसी करने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए एक खास सफर रहा है

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार ने जॉली मिश्रा के किरदार में वापसी पर कहा कि ये उनके लिए एक खास सफर रहा है. जानें फिल्म की रिलीज डेट, रनटाइम, CBFC सर्टिफिकेट और पूरी स्टार कास्ट.

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को कोर्टरूम में हंसाने और सोचने पर मजबूर करने के लिए तैयार है. सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बार फिल्म में दो जॉली आपस में भिड़ते नजर आएंगे – अक्षय कुमार बतौर ‘जॉली मिश्रा’ और अरशद वारसी बतौर ‘जॉली त्यागी’. इस बीच अक्षय कुमार ने फिल्म में जॉली मिश्रा के किरदार में दोबारा वापसी करने के बारे में बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

अक्षय कुमार ने जॉली मिश्रा पर क्या कहा?

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा, “जॉली मिश्रा के रूप में वापसी मेरे लिए एक खास सफर रहा है. यह फिल्म सिर्फ एक किरदार को फिर से निभाने के बारे में नहीं है, बल्कि उसे एक और जॉली के खिलाफ खड़ा करने के बारे में है, जिसे अरशद ने शानदार तरीके से निभाया है. हमारे बीच की ऊर्जा, हास्य और टकराव ने हर सीन को अप्रत्याशित बना दिया है. ट्रेलर तो बस उस पागलपन की झलक है, असली मजा 19 सितंबर को थिएटर में मिलेगा.”

CBFC सर्टिफिकेट और रनटाइम

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने जॉली एलएलबी 3 को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है. एडिटिंग और कट्स के बाद फिल्म की रनटाइम 2 घंटे 37 मिनट और 16 सेकंड तय की गई है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में हंसी, ड्रामा और कोर्टरूम एक्शन का तड़का लगाने के लिए अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी और सीमा बिस्वास जैसेकई पावरफुल एक्टर्स शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 First Review: अक्षय-अरशद की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास या फेल

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, कमल हासन के बाद विजय देवेरकोंडा की फिल्म को दी मात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >