Jolly LLB 3 Advance Booking Report: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म ने की बंपर शुरुआत, एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से बेच दिए इतने टिकट्स

Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही 15937 टिकट बेचकर 1.96 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जानें पूरी रिपोर्ट और विवाद से जुड़ा अपडेट.

Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से कई दिन पहले ही फिल्म की लिमिटेड एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है और दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी टिकट्स बुक करने की सोच रहे हैं, तो आइए पहले आपको फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट और परफॉरमेंस बताते हैं.

जॉली एलएलबी 3 के पहले दिन की एडवांस बुकिंग

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा ने एडवांस बुकिंग में पहले दिन 3478 शो के लिए कुल 15937 टिकट बेच डाले हैं, जिसके बाद फिल्‍म ने रिलीज से पहले 58.77 लाख की ग्रॉस कमाई कर ली है. अगर ब्‍लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने करीब 1.96 करोड़ रुपये की कमाई की. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार जारी रहता है तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है.

जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी की सफलता

‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की दोनों पिछली फिल्मों को जबरदस्त सफलता मिली थी. साल 2017 में रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी 2’ का बजट करीब 30 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 197 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था. इसी वजह से तीसरे पार्ट से भी फैंस और मेकर्स दोनों को बड़ी उम्मीदें हैं.

रिलीज से पहले विवाद

फिल्म की रिलीज से पहले ही यह विवादों में आ गई है. दरअसल, ‘जॉली एलएलबी 3’ के एक गाने पर आपत्ति जताते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. जबलपुर के एडवोकेट प्रांजल तिवारी का आरोप है कि गाने में न्यायपालिका और वकालत के पेशे को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है. इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होनी है.

यह भी पढ़े:War 2 Final Box Office Collection: ‘वॉर 2’ की थमी कमाई, बनी 2025 और ऋतिक रोशन के करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर, सैयारा-छावा से हुई पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >