Vedaa: जॉन अब्राहम ने फिल्म वेदा के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो आप मुद्दा उठा रहे हो…

15 अगस्त को फिल्म वेदा थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ठीक नहीं रहा और अब इसपर एक्टर ने बात की.

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म वेदा का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा. जॉन अब्राहम की ये एक्शन फिल्म इस साल की उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उनके साथ शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी हैं. मूवी 15 अगस्त को स्त्री 2, खेल-खेल में के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जहां राजकुमार राव की स्त्री 2 ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं वेदा कुछ दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. अब एक्टर ने फिल्म के खराब प्रदर्शन को लेकर बात की.

फिल्म वेदा के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन पर क्या बोले जॉन अब्राहम

रेडियो सिटी संग एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने वेदा के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को लेकर कहा, मुझे लगता है कि यह एक बहादुरी वाली फिल्म है, बहुत बहादुर. और मैं ईमानदारी से कह रहा हूं, सक्सेस और फेलियर से ज्यादा जो आप फिल्म में मैसेज दे रहे हो, जो आप मुद्दा उठा रहे हो फिल्म में, मुझे लगता है वो जरूरी है.

जॉन अब्राहम ने क्या कहा

जॉन अब्राहम ने आगे कहा, हमने वो कहानी काफी एंटरटेनिंग तरीके से कहा, लेकिन मुद्दा तो मुद्दा ही है. अगर मुद्दा भारी है और लोगों को कुछ भारी देखना पंसद नहीं है तो वो उनका च्वॉइस है और मैं उसको बहुत रिस्पेक्ट करता हूं. अगर उनको मुद्दा फेस करना होता है, उन्हें इसका सामना करना होगा.

वेदा ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक कितना कमा लिया

वेदा को रिलीज हुए अभी 10 दिन हो गए है. sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने अबतक सिर्फ 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

आखिरी बार किस फिल्म में नजर आए थे जॉन अब्राहम

जॉन पिछली बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे. हालांकि इसमें जॉन का किरदार नेगेटिव था. सिद्धार्थ आनंद निर्देशित मूवी में दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा ने अहम किरदार निभाया था. बॉक्स ऑफिस पर इसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

Also Read- Reasons to watch Vedaa : वीकेंड पर जॉन, शरवारी कीं फिल्म देखने से पहले जानें ये 4 बातें,जो आपको फिल्म से जोड़ देंगी

Also Read- Vedaa के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैपराजी की किस बात पर भड़के जॉन अब्राहम, कहा ‘क्या मैं आपको बेवकूफ कह…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >