दिशा सालियान केस ने फिर कुरेदा जिया खान की मां का दर्द, बोलीं- वह भी सच्चाई की हकदार हैं, जैसे मेरी बेटी थी

दिशा सालियान की मौत का मामला CBI की FIR के बाद एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है. इसी बीच जिया खान की मां राब्या ने कहा कि दिशा भी सच्चाई की हकदार हैं, ठीक उसी तरह जैसे जिया थी.

दिशा सालियान की 2020 में हुई मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. करीब 6 साल बाद CBI ने मामले में FIR दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू की है. FIR में कई लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें सूरज पंचोली, शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती, डिनो मोरिया और रोहन रॉय शामिल हैं.

सूरज पंचोली का नाम आते ही जिया खान की मां का रिएक्शन

दिशा सालियान केस में दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राब्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “जब मुझे पता चला कि छह साल पहले हुई दिशा सालियान की मौत के मामले में भी वही नाम सामने आए हैं, तो मुझे बेहद दुख हुआ और यह बात सभी के लिए चिंता का विषय होनी चाहिए. जिया के मामले से मैं जानती हूं कि जब महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट कर दिया जाता है या बदल दिया जाता है, तो पीड़ितों के लिए सच सामने लाना कितना मुश्किल हो जाता है. एक बार सबूत नष्ट हो जाएं, तो सच्चाई तक पहुंचना और भी कठिन हो जाता है.”

दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत और आदित्य ठाकरे, फोटो- प्रभात खबर

ये भी पढ़ें: दिशा सालियान केस में फाइनली सूरज पंचोली ने खोली जुबान, आदित्य ठाकरे संग कनेक्शन पर दिया ऐसा जवाब

दिशा की सच्चाई आएगी सामने या नहीं, जिया की मां को हुई चिंता

उन्होंने आगे लिखा, “हाईकोर्ट ने खुद दिशा सालियान केस की जांच में गंभीर गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्हें पता है कि अब कई अहम सबूत मौजूद नहीं हैं. जब जरूरी सबूत पहले ही खो चुके हों या नष्ट हो गए हों, तो नई जांच के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है. मुझे लगता है कि दिशा के मामले में भी वही तरीका दोहराया जा रहा है, जो मैंने जिया के केस में देखा था. सबूतों की कमी के चलते इंसाफ की राह मुश्किल बनाई जा रही है और इसे ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ यानी एबेटमेंट का मामला बताया जा रहा है, जबकि इस पहलू की भी ठीक से जांच नहीं की गई. जिया के केस की तरह यहां भी उसी तरीके को अपनाया जा रहा है.”

जिया खान की मां का इंस्टाग्राम स्टोरी

दिशा भी सच्चाई की हकदार हैं, ठीक उसी तरह जैसे जिया थी

जिया की मां ने आगे कहा कि परिवारों को जवाब जानने का पूरा हक है. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को हर संभावित सबूत को सुरक्षित रखने और उसकी जांच करने की जरूरत है, न कि उसे गायब होने देना चाहिए. राब्या ने आगे कहा, “दिशा भी सच्चाई की हकदार हैं, ठीक उसी तरह जैसे जिया थी.”

जिया खान,फोटो- इंस्टाग्राम

दिशा सालियान केस में क्या है पूरा मामला?

दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हुई थी. उनकी मौत को उस समय आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट के तौर पर दर्ज किया गया था. अब बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने मामले में FIR दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू की है.

ये भी पढ़ें: दिशा सालियान केस में फाइनली सूरज पंचोली ने खोली जुबान, आदित्य ठाकरे संग कनेक्शन पर दिया ऐसा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >