Jhalak Dikhhla Jaa 11 में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री! देगी कड़ी टक्कर

1 / 1
Jhalak Dikhhla Jaa 11 में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री! देगी कड़ी टक्कर
फुल स्क्रीन में देखें

Jhalak Dikhhla Jaa 11 में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री! देगी कड़ी टक्कर

Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 इन दिनों सुर्खियों में है. शो में सेलेब्स अपने डांस से जजेस को इम्प्रेस करते है. इस सीजन कई जान-पहचाने चेहरे शो में नजर आ रहे हैं. अब कहा जा रहा है कि इसमें युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा एंट्री करेंगी.

डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 इन दिनों लाइमलाइट में बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा की एंट्री को लेकर बात चल रही है.

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर कहा जा रहा है कि वो इस सीजन झलक दिखला जा 11 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी. हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है.

धनश्री वर्मा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. धनश्री एक अच्छी डांसर भी है और उनके डांस वीडियोज इंटरने पर काफी वायरल होते है.

धनश्री वर्मा के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते है. इंस्टाग्राम पर उनके कई डांस वीडियोज मौजूद है, जिसपर खूब सारे लाइक्स है. इंस्टा पर उन्हें 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

धनश्री वर्मा एक अच्छी डांसर होने के अलावा काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. इंस्टाग्राम पर उनकी कई खूबसूरत फोटोज मौजूद है, जिसपर आपकी नजरें थम जाएगी.

यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा एक डेंटिस्ट और यूट्यूब कोरियोग्राफर है. धनश्री अक्सर अपने पति के साथ मजेदार और डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती है.

यजुवेंद्र चहल और धनश्री की पहली मुलाकात 2020 में ऑनलाइन क्लास के दौरान ही हुई थी. तीन महीने में ही चहल को प्यार हो गया था.

यजुवेंद्र चहल और धनश्री ने 22 दिसंबर 2020 को शादी कर लिया. शादी की तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो सोशल मीडिया सनसनी अवेज दरबार और प्लेबैक गायक निखिता गांधी को भी वाइल्ड कार्ड के लिए अप्रोच किया गया है. अब दोनों में से कौन शो में नजर आएंगे, इसपर सस्पेंस बरकरार है.

हाल ही में झलक दिखला 11 से कॉमेडियन राजीव ठाकुर बाहर हो गए थे. राजीव पिछली बार कपिल शर्मा के शो कपिल शर्मा शो में नजर आए थे.

Also Read: Salaar Leaked Online: प्रभास की सालार को रिलीज होते ही लगा झटका, एचडी प्रिंट में इन साइट्स पर लीक हुई फिल्म!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >