Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: मनीषा रानी ने ट्राफी की अपने नाम, VIDEO
Copied link
Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner: झलक दिखला जा 11 की विनर मनीषा रानी बन गई है. टॉप 5 में मनीषा, धनश्री वर्मा, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्रा थे.
Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner:झलक दिखला जा 11 को आखिरकार विनर मिल गया. मनीषा रानी ने ट्राफी अपने नाम कर ली. एक्ट्रेस को ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपये और दुबई के पास आइलैंड का ट्रिप भी मिला. टॉप 5 में मनीषा, धनश्री वर्मा, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्रा थे. टॉप 3 में मनीषा, शोएब और अद्रिजा थे. जिसमें सबको पीछे छोड़ते हुए मनीषा विनर बनी. झलक दिखला जा 11 जीतने के बाद मनीषा रानी ने पिंकविला से बात करते हुए अपने फ्यूचर प्लान के बारे में कहा, मैं भी बॉलीवुड में जाना चाहती हूं. अगर मुझे फिल्मों में काम करने का मौका मिले तो मैं वह करना चाहूंगी. हालांकि, मेरा मानना है कि फिल्मों में काम करने के लिए मुझे खुद को निखारना होगा. मैं अपने अभिनय पर काम करना चाहती हूं और उम्मीद है कि भविष्य में मैं फिल्मों में काम करूंगाी. फिनाले में सारा अली खान, विजय वर्मा और संजय कपूर आए थे. तीनों अपनी अपकमिंग फिल्म मर्डर मुबारक के प्रमोशन के लिए आए थे. इसके अलावा इसमें हुमा कुरैशी भी आई थी.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.