गुस्से में एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखीं जया बच्चन, स्टाफ को लगाई फटकार, फैंस बोले- किस बात पर इतना गुस्सा…

जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो में जया किसी शख्स पर काफी गुस्सा करती दिख रही है. वीडियो में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं.

दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर अपने सामने कैमरा देखकर भड़क जाती है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जया एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिख रही है. उनके साथ अमिताभ बच्चन भी दिखे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक्ट्रेस अपनी टीम के एक मेंबर पर नाराज हो रही है. उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा है. हालांकि किस बात पर वह गुस्सा हुई ये पता नहीं चल सकता है. उनके इस बर्ताव पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इनको पता नही किस बात का गुस्सा करती रहती हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बस ये गुस्सा करती रहती है. एक यूजर ने लिखा, इतना गुस्सा क्यों आता है इस लेडी को. कुछ समय पहले बिग बी अपने पूरे परिवार के साथ अपने दोस्त राजेश यादव के बेटे रिकिन की शादी में नजर आए थे. इस दौरान उनकी पूरे फैमिली के साथ फोचो सामने आई थी. हालांकि इस शादी से ऐशवर्या राय गायब दिखी थी.

यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan: डैड, मुझसे बड़ी गलती हो गई है… जब अमिताभ के पास पहुंचे जूनियर बच्चन

यह भी पढ़ें-अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा जाना मुझे…’, अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का रिव्यू करते हुए बिग बी ने ऐसा क्यों कहा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >