Jaya Bachchan ने सेल्फी ले रहे शख्स को मारा धक्का, कंगना रनौत ने उठाए सवाल

Jaya Bachchan: दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जहां उन्होंने सेल्फी ले रहे एक फैन को धक्का दे दिया. अब कंगना रनौत ने इसपर रिएक्ट किया.

Jaya Bachchan: फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप में अभिनेत्री 12 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को धक्का देकर सार्वजनिक रूप से अपना आपा खोती नजर आईं. अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अब इस घटना पर रिएक्ट किया.

कंगना रनौत ने जया बच्चन पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बिगड़ैल और विशेषाधिकार प्राप्त महिला… लोग उनके नखरे को सिर्फ इसलिए बर्दाशत करते हैं, क्योंकि वह @amitabhbachchan जी की पत्नी है. कितनी शर्मनाक बात है.” मामला तब शुरू हुआ, जब जया बच्चन ने अचानक सेल्फी ले रहे व्यक्ति को धक्का दे दिया. आसपास मौजूद हर कोई उन्हें देखने लगा.

जया बच्चन की वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

जया बच्चन का ये वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक यूजर ने कंगना रनौत की जमकर तारीफ की और कहा कि वह एकदम सही बोल रही है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये क्या है… सेलिब्रिटीज के साथ सेल्फी ले सकते हैं… वह तो दूर से इसे कर रहा था.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”जया मैंम को पता नहीं इतना गुस्सा क्यों आता है… ये तो नॉर्मल बात है.” जया को आखिरी बार करण जौहर की 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में देखा गया था/ वहीं, कंगना को आखिरी बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म “इमरजेंसी” में देखा गया था.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: राही को जोरदार थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ेगी अनुपमा, तोशु फिर करेगा ये घिनौना काम

यह भी पढ़ें- Janmashtami Unique Decoration Idea: इस जन्माष्टमी घर को बनाएं नंदलाल का धाम, जानें सजावट के 8 अनोखे तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >