Amitabh Bachchan ने क्यों बनाई Rekha संग दूरी? जब पत्नी जया बच्चन ने खुद किया था खुलासा, बोलीं- मेरी जिंदगी नरक होती

Jaya Bachchan on Amitabh Rekha: फिल्म ‘सिलसिला’ में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन का लव ट्रायंगल देखा गया था, जो असल जिंदगी में भी झलकता था. जानिए कैसे रील से रियल तक पहुंची ये कहानी और क्यों अमिताभ ने रेखा से बनाई दूरी.

Jaya Bachchan on Amitabh-Rekha: अमिताभ बच्चन और रेखा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद करते थे. लेकिन इन फिल्मों के बाहर भी दोनों के रिश्ते को लेकर कई अफवाहें उड़ने लगीं. कहा गया कि दोनों के बीच सिर्फ स्क्रीन की नजदीकी नहीं, बल्कि एक अलग रिश्ता भी था.

रेखा ने कई बार इंटरव्यूज में अमिताभ के लिए अपने लगाव का जिक्र किया, वहीं अमिताभ बच्चन ने हमेशा चुप्पी बनाए रखी. इस बीच अब जया बच्चन का एक बयान सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसमें उन्होंने बताया था कि आखिर क्यों अमिताभ बच्चन ने रेखा से दूरी बना ली थी. आइए आपको सबकुछ बताते हैं.

जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन और रेखा को लेकर क्या कहा?

1981 में आई सिलसिला के बाद अचानक अमिताभ और रेखा ने साथ काम करना बंद कर दिया. इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा खुद जया बच्चन ने किया था. उन्होंने पीपल मैग्जीन के साथ एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, “मुझे क्यों बुरा लगना चाहिए? लेकिन मुझे लगता है कि यह काम से ज्यादा सनसनी क्रिएट करेगा. और यह अफसोस की बात है क्योंकि कोई उन्हें साथ देखने का अवसर खो देगा.”

जया बच्चन ने आगे कहा था, “उन दोनों को शायद एहसास है कि यह काम से परे होगा.”

क्या यश चोपड़ा ने सरेआम अमिताभ और रेखा के रिश्ते पर लगाई थी मुहर?

यश चोपड़ा की सिलसिला में अमिताभ, जया और रेखा का लव ट्राइंगल को दिखाया गया था. लेकिन इस फिल्म की रिलीज के साथ ही यह कहानी रील से निकलकर रियल में आ गई.

यश चोपड़ा ने बीबीसी इंटरव्यू में कहा था, “मैं हमेशा डर में था क्योंकि असल जिंदगी पर्दे पर आ रही थी. जया बच्चन अमिताभ की पत्नी थीं और रेखा उनकी प्रेमिका, वही कहानी फिल्म में भी चल रही थी. कुछ भी हो सकता था क्योंकि वे साथ काम कर रहे हैं.”

जया बच्चन ने रेखा और अमिताभ के अफेयर की रूमर्स पर क्या कहा था?

जया बच्चन ने अपने पति अमिताभ बच्चन के अफेयर की खबरों पर एक बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, “अगर कोई होता, तो वह कहीं और होता, ना? लोगों ने उन्हें स्क्रीन पर एक जोड़ी के रूप में पसंद किया, और यह ठीक है. मीडिया ने उन्हें उनकी हर हिरोइन के साथ जोड़ने की कोशिश की. अगर मैंने इसे सीरियसली लिया होता तो मेरी जिंदगी नरक होती. हम बहुत सख्त इंसान हैं.”

यह भी पढ़े– The Bengal Files Final Box Office Collection: बुरी तरह डिजास्टर साबित हुई विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’, फुटकर में निपटा बॉक्स ऑफिस सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >