जया बच्चन बोलीं- बिना शादी भी मां बन सकती है नव्या नवेली नंदा, स्टारकिड के पॉडकास्ट में कही ये बड़ी बात

जया बच्चन अपनी नातिन नव्या नवेला नंदा के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती है. नव्या के पॉडकास्ट What The Hell Navya में एक्ट्रेस ने बड़ी बात कही है. उन्होंने नव्या को रिलेशनशिप एडवाइस दिया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

What The Hell Navya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) हाल ही में अपने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी. उस वीडियो में उन्होंने पैपराजी से काफी रूखे अंदाज में बात किया था. अब जया अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई है. अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नव्या के बिना शादी के बच्चा पैदा करने पर कोई दिक्कत नहीं है.

जया बच्चन ने कही बड़ी बात

नव्या नवेली नंदा के पोडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ में जया बच्चन ने शादी और रिलेशनशिप को लेकर बड़ी बात कही है. एक्ट्रेस ने कहा कि, किसी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए शारीरिक आकर्षण बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि, हमारे समय के दौरान हम प्रयोग नहीं कर सके, लेकिन आज की पीढ़ी करती है और क्यों नहीं करें? क्योंकि यह भी लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते के लिए जिम्मेदार होता है.

आप प्यार और ताजी हवा…

जया बच्चन ने कहा कि, आप प्यार और ताजी हवा और एडजस्टमेंट पर टिके नहीं रह सकते. उन्होंने यहां तक कह डाला कि मुझे कोई समस्या नहीं है अगर आपके बिना शादी के भी बच्चा है, मुझे वास्तव में कोई समस्या नहीं है. बता दें कि नव्या, श्वेता बच्चन की बेटी है. श्वेता, अमिताभ बच्चन और जया की बेटी है.

Also Read: Jaya Bachchan: ऐसा क्या हुआ जो पैपराजी पर भड़की जया बच्चन? नव्या नवेली दिखी एक्ट्रेस के साथ, VIDEO

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया था. इसमें वो नव्या नवेली नंदा के साथ मुंबई में लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन पहुंची. इस दौरान पैपराजी जैसे ही उनकी तसवीरें लेने लगते है, इसपर वो नाराज हो जाती है. पैपराजी की तरफ देखकर एक्ट्रेस कहती है, ‘आप लोग कौन हैं? आप लोग मीडिया से हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >