Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने से कुछ इंच दूर, जानें अबतक का टोटल कलेक्शन

शाहरुख खान की ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 526 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और सिनेमाघरों में अब भी इसका जलवा बरकरार है. वर्ल्डवाइड अब फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से इंच दूर है.

बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों शाहरुख खान राज कर रहे हैं. पहले पठान फिर उनकी फिल्म जवान धमाल मचा रही है. ये मूवी हर दिन कई रिकॉर्ड बना रही है. 15वें दिन फिल्म ने भारत में कुल 526 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘जवान’ अब ‘पठान’ के 543 करोड़ रुपये के ऑल टाइम घरेलू रिकॉर्ड को चुनौती देगी. विश्व स्तर पर, ‘पठान’ ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि ‘जवान’ अभी भी 920 करोड़ रुपये पर है. भारी धूमधाम के बीच ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई. फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए फैंस भारी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचे और उनके गानों पर खूब थिरके. कई लोगों ने सिनेमाघरों के बाहर पटाखे भी फोड़े. SRK-स्टारर यह फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है. यह फिल्म दुनिया भर में 129.06 करोड़ रुपये की कमाई करके हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग डे का गवाह बनी. इस बीच वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. 15 दिनों में इसने 920 करोड़ रुपये कमाए। ‘जवान’ अब वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है. वैश्विक स्तर पर ‘पठान’ ने 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >