जावेद अख्तर ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह अस्पताल से…

सैफ अली खान पर कुछ दिनों पहले एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था. इसमें एक्टर बुरी तरह घायल हो गए थे. अब जावेद अख्तर ने इस घटना पर बात की.

सैफ अली खान पर हुए हमले ने पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया. एक्टर को एक शख्स ने उनके घर में घुसकर छह बार चाकू से हमला किया था. जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी. सैफ अब बिल्कुल ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं. अब मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर बात की.

सैफ अली खान पर हुए हमले पर क्या बोले जावेद अख्तर

व्हिस्लिंग वुड्स दीक्षांत समारोह में बोलते हुए, जावेद अख्तर ने पीटीआई से कहा, “हम सभी बहुत चिंतित थे. यह जानकर राहत मिली कि वह अस्पताल से घर लौट आए हैं.” सैफ के साथ यह भयावह घटना उनके अपार्टमेंट में डकैती के प्रयास के दौरान घटी. 54 वर्षीय अभिनेता को चाकू से कई घाव लगे और लीलावती अस्पताल में उनकी दो सर्जरी की गईं. उन्हें मंगलवार को छुट्टी दे दी गई और अब वह घर पर ठीक हो रहे हैं.

सैफ पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इधर मुंबई पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है, जिसकी पहचान 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है, जो पिछले साल विजय दास के नाम से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था. आरोपी पुलिस हिरासत में है. अधिकारी अदालत में उसकी रिमांड बढ़ाने का अनुरोध करने वाले हैं.

सैफ अली खान ने घटना को लेकर क्या कहा

सैफ अली खान ने कथित तौर पर बताया कि उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह की चीखें सुनी, जब जाकर उसके कमरे में आए. उन्होंने जेह की नर्स पर हमला करने वाले हमलावक का पता लगाया और तुरंत उससे भिड़ गए. हालांकि, पीठ पर बार-बार वार करने के बाद सैफ की पकड़ ढीली हो गई. अभिनेता ने साझा किया, “बढ़ती लड़ाई देखकर मेरा परिवार और स्टाफ घबरा गया.”

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: सैफ ने सुनाया उस खौफनाक रात की कहानी, बताया- जेह रो रहा था और नैनी चीख रही थी…

यह भी पढ़े: सैफ अली खान अटैक मामले में नया ट्विस्ट, फोरेंसिक लैब का दावा- CCTV में दिखा शख्स और गिरफ्तार हुआ आरोपी है अलग-अलग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >