Jana Nayagan: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का पहला पोस्टर आउट, मेकर्स ने रिलीज डेट भी किया कंफर्म

Jana Nayagan: केवीएन प्रोडक्शंस ने थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ से उनका पहला नया पोस्टर जारी कर रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है. जानें फिल्म की बाकी डिटेल्स और पोस्टर की खासियत.

Thalapathy Vijay Last Film Jana Nayagan: थलपति विजय की नई और आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है. KVN Productions ने आज, 6 नवंबर को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पोस्टर के साथ यह भी कन्फर्म कर दिया गया है कि ‘जन नायकन’ अगले साल 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो पोंगल सीजन के दौरान बॉक्स ऑफिस पर उतरने वाली है. ऐसे में आइए आपको बाकी डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखें फिल्म से विजय का पहला पोस्टर-

कैसा है फिल्म से थलपति विजय का पहला पोस्टर?

बीते महीनों में ऐसी चर्चा थी कि विजय की एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ के बाद फिल्म के प्रमोशन और रिलीज शेड्यूल को स्थगित किया जा सकता है. हालांकि, निर्माताओं की ओर से नया पोस्टर जारी कर रिलीज डेट घोषित करना इन अफवाहों का सीधा जवाब माना जा रहा है.

केवीएन प्रोडक्शंस ने फिल्म से विजय का पहला पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “चलो शुरू करें”. इस पोस्टर में थलपति विजय भीड़ के बीच खड़े दिखाई देते हैं और हजारों समर्थक उनकी ओर हाथ बढ़ाते दिखते हैं, जैसे वह एक नायक हो.

हालांकि, फिल्म के टाइटल का अर्थ भी यही है, ‘जनता का नेता’.

फिल्म की कहानी और खासियत

एच. विनोथ की निर्देशित यह फिल्म एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा है. कहानी एक पुलिस अधिकारी के राजनीति की दुनिया में कदम रखने पर आधारित है. यह स्टोरी थलपति विजय की असल जीवन में राजनीति की ओर बढ़ती संभावनाओं से भी जुड़ता हुआ प्रतीत होता है, जिसके कारण फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

जन नायकन की स्टार कास्ट

फिल्म में थलापति विजय के साथ दिखाई देंगे:

कलाकारभूमिका
पूजा हेगड़ेप्रमुख भूमिका
बॉबी देओलमुख्य प्रतिपक्ष
प्रकाश राजसहायक भूमिका
प्रियामणिमहत्वपूर्ण किरदार
गौतम वासुदेव मेननसहायक भूमिका
ममिता बैजूप्रमुख भूमिका

यह भी पढ़ें- Ek Deewane Ki Deewaniyat 17 Days Box Office: फ्लॉप या हिट? हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक-ड्रामा ने 17वें दिन कितना कमाया? कलेक्शन रिपोर्ट में चला पता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >