पहले दिन 'जन नायकन' हुई हिट या फुस्स? जानें विजय की आखिरी फिल्म ने कितना किया कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: ‘जन नायकन’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत की और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया. थिएटरों में फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. अब सभी की नजर इस बात पर है कि फिल्म वीकेंड और आने वाले दिनों में अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं.

Jana Nayagan Collection: तमिल सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पहले ही दिन फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. लंबे इंतजार और जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बाद रिलीज हुई इस फिल्म के लिए तमिलनाडु समेत कई जगहों पर थिएटर हाउसफुल रहे. फैंस ने विजय की आखिरी फिल्म की रिलीज को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया. आइए आपको नंबर्स बताते हैं.

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: पहले दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 'जन नायकन' ने पहले दिन देशभर में 13,067 शोज के जरिए 41.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 48.27 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 41.00 करोड़ हो गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 30.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया. इस तरह फिल्म का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 78.27 करोड़ तक पहुंच गया है.

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1, Photo- sacnilk

Star Cast of Jana Nayagan: 'जन नायकन' में कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण नजर आए हैं. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी सत्यन सूर्यान और एडिटिंग प्रदीप ई. राघव ने संभाली है.

'जन नायकन' रिलीज से पहले क्या-क्या हुआ?

फिल्म का ट्रेलर


ये भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ देखने थिएटर पहुंचे फैंस ने अंदर बजाईं सीटियां, विजय के स्वैग पर झूमी पब्लिक, जानें लोगों ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें- 'जन नायकन' के बाद खत्म नहीं होगा विजय का फिल्मी सफर? रिलीज से पहले डायरेक्टर एच विनोद के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >