Jacqueline Fernandez Net Worth: चंद फिल्मों में काम कर खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, महंगी गाड़ियों से आलिशान बंगले तक जानें नेट वर्थ

Jacqueline Fernandez Net Worth: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने फिल्मीं करियर में बहुत कम ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है. आखिरी बार एक्ट्रेस सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ में नजर आई थीं. ऐसे में आइये उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

Jacqueline Fernandez Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां किम का आज निधन हो गया है. ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद से वह लंबे वक्त तक लीलावती अस्पताल में एडमिट थी. जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली. जैकलीन अपनी मां के बहुत ज्यादा करीब थी. वह अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहती थी. वैसे तो एक्ट्रेस के पास दौलत-शौहरत की कोई कमी नहीं है, लेकिन अब मां के जाने के बाद उनपर दुखों का पहाड़ टूट गया है. ऐसे में आइये उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

जैकलीन फर्नांडिस की नेट वर्थ

जैकलीन फर्नांडिस ने साल 2009 में अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘अलादीन’ किया था. इसके बाद वह ‘जाने कहां से आई है’, ‘मर्डर 2’, ‘रॉय’, ‘सर्कस’, ‘बागी 2’, ‘भूत पुलिस’, ‘किक’, ‘क्रैक’ और ‘फतेह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस लगभग 101 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. एक्ट्रेस एक महीने में 1 करोड़ रुपये तक की कमाई कर डालती हैं, जबकि सालाना उनकी आय 12 करोड़ रुपये से अधिक है.

फीस और लग्जरी कार्स का कलेक्शन

जैकलीन फर्नांडिस की मोटी कमाई फिल्मों से होती है. वह एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस मॉडलिंग, विज्ञापन और अवॉर्ड शो के जरिए भी अच्छा खासा कमा लेती हैं. जैकलीन को महंगी कार्स का भी काफी शौक है. उनके पास 55 लाख रुपये की BMW 5-सीरीज, 2 करोड़ रुपये की BMW i7, 1.54 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज S-क्लास और 2.20 करोड़ रुपये की रेंज रोवर जैसी कई लग्जरी गाड़िया हैं.

आलिशान बंगला और रेस्तरां

जैकलीन फर्नांडिस का मुंबई के पाली हिल एरिया में करोड़ों का 5-बीएचके अपार्टमेंट है. इसके अलावा उनका श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में कीमा सूत्रा नाम से रेस्तरां भी है. यही नहीं उन्होंने जूस स्टार्टअप रकयान बेवरेजेज समेत कई स्टार्टअप में भी इन्वेस्ट किया है.

यह भी पढ़े: Jaat बने सनी देओल की सफलता के पीछे इस शख्स का है हाथ! लाहौर 1947-बॉर्डर 2 पर भी दी अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >