Jab We Met से बॉबी देओल को बाहर निकालने पर सालों बाद इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 5 साल तक मैंने…

Jab We Met: फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म जब वी मेट से क्यों हटाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर ने साथ में काम किया था.

Jab We Met: इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी नजर आई हैं. फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और इसके गानों से लेकर डायलॉग हर चीज दर्शकों को काफी पसंद आई थी. हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने रिवील किया कि उन्हें जब वी मेट से बाहर निकाल दिया गया था. इस चीज से आश्रम फेम एक्टर काफी परेशान हो गए थे. इस बीच इम्तियाज का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बॉबी को फिल्म से निकाल दिया था.

जब वी मेट से बॉबी देओल को क्यों रखा गया बाहर?

इम्तियाज अली ने द लल्लनटॉप से ​​बात करते हुए बताया कि आखिर किस वजह से जब वी मेट से बॉबी देओल को बाहर रखा गया. इम्तियाज ने कहा,” जब वी मेट को बॉबी देओल के साथ बनाने का प्लान कर रहा था. स्टार्ट करी पिक्चर, लेकिन उसको कुछ और ऑफर्स मिल रहे थे, कुछ बड़े डायरेक्टर्स के साथ. तो वह वेट कर रहा था. कह रहा था कि इसके बाद कर लेंगे, उसके बाद कर लेंगे. तो करते-करते एक ऐसा वक्त आ गया जो मुझे लगा कि अब ये ठीक नहीं लग रहा. बहुत वक्त बीत चुका है क्योंकि वैसे भी, 5 साल तक मैंने एक ही फिल्म की है. उसके बाद भी एक दो साल मैं कुछ नहीं कर रहा था. तो मतलब फाइनेंशियल और लाइफ में आपको बहुत कुछ करना होता है. तो मैंने बोला बॉबी ये फिल्म नहीं बनाते हैं. आज फैसला करते हैं. चलिए हाथ मिलाते हैं कि फिल्म नहीं बनेगी क्योंकि हमारा एक दूसरे के साथ सही नहीं रहेगा.”

जब वी मेट की कहानी क्या है?

जब वी मेट की कहानी आदित्य कश्यप और गीत की है. आदित्य एक बड़ा बिजनेसमैन रहता है और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में शामिल होने के बाद एक ट्रेन में बैठता है. उसे पता नहीं होता है कि उसे कहां जाना है. ट्रेन में उसे गीत नाम की एक लड़की होती है जो बातूनी होती है और बेपरवाह होती है. वह आदित्य से काफी अलग होती है. इस सफर में वह आदित्य को बताती है वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने का प्लान कर रही है. गीत की इस रोलरकोस्टर जिंदगी में आदित्य उलझता जाता है और उससे प्यार करने लगता है. गीत उसे नये तरीके से जिंदगी जीने का सिखाती है.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >